Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

07 जुलाई, 2026 05:02 PM

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को जम्मू पहुंचे। हवाई अड्डे पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर जम्मू-कश्मीर आने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि दौरे के दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर बैठकें की गईं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर भाजपा की गतिविधियों की समीक्षा की गई।

संगठन की गतिविधियों पर हुई चर्चा
नितिन नबीन ने कहा कि संगठन को लगातार सक्रिय बनाए रखने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता से भाजपा को जो समर्थन और आशीर्वाद मिला है, उसके आधार पर पार्टी कार्यकर्ता सेवा भाव से काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष की भूमिका में भाजपा के विधायक और कार्यकर्ता जनता के मुद्दों को पूरी सजगता से उठाते रहेंगे।

अनुच्छेद 370 हटने से आया बदलाव
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 से मुक्ति मिली, जिससे यहां के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि पहले जम्मू-कश्मीर की जो छवि दुनिया के सामने पेश की जाती थी, वह अब बदल चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर विकास के साथ भारत का अभिन्न हिस्सा बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य की विरासत और संस्कृति को पुनर्जीवित कर वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास कर रही है।

युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर
नितिन नबीन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवाओं और महिलाओं के प्रति नजरिया बदला है। उन्होंने कहा कि आज राज्य का युवा अपने संघर्ष के दम पर नई पहचान बना रहा है। पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों का लाभ लोगों को मिल रहा है। साथ ही महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए उठाए गए कदमों से युवाओं और महिलाओं में अपने राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिखाई दे रहा है।

विकास और संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा विपक्ष की भूमिका निभाने के साथ-साथ केंद्र सरकार के माध्यम से भी राज्य के विकास और लोगों के हित में काम कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी विकास को गति देने और जम्मू-कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

लोक कल्याण से जुड़ी सफलता ही सबसे बड़ी उपलब्धि: प्रधानमंत्री मोदी

लोक कल्याण से जुड़ी सफलता ही सबसे बड़ी उपलब्धि: प्रधानमंत्री मोदी