Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

बाज़ार

जम्मू-कश्मीर में जलविद्युत की अपार संभावनाएं, प्रभावी ढंग से हो उपयोग: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

13 जून, 2025 02:14 PM

केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने श्रीनगर में जम्मू एवं कश्मीर के शहरी विकास और विद्युत क्षेत्र के परिदृश्य की समीक्षा की। बैठक के दौरान केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में बिजली क्षेत्र के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने यात्रा के दौरान विभिन्न परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। बैठक में जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला और उनके सलाहकार नासिर असलम वानी भी मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने इस बात पर जोर दिया कि जम्मू-कश्मीर में जलविद्युत की अपार संभावनाएं हैं, जिनका प्रभावी ढंग से उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश को जलविद्युत परियोजनाओं के लिए स्थानीय कार्यबल के कौशल विकास और क्षमता निर्माण के लिए केंद्र सरकार के साथ समन्वय में काम करना चाहिए।

कल गुरुवार को बैठक में मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में उनके दौरे से समस्याओं के समाधान और नई पहलों की पहचान करने में सहायता मिलेगी, जो केंद्र शासित प्रदेश के नागरिकों के लिए सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए की जा सकती हैं। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन से संसाधन पर्याप्तता योजना के अनुसार क्षमता वृद्धि की योजना बनाने को कहा।

केंद्रीय विद्युत मंत्री ने केंद्र शासित प्रदेश को आरडीएसएस के तहत स्वीकृत कार्यों को तेजी से लागू करने की सलाह दी। प्रदेश को समयबद्ध तरीके से प्रीपेड स्मार्ट मीटरिंग कार्य शुरू करने की सलाह दी। इसकी शुरुआत सरकारी प्रतिष्ठानों से की जाए और उसके बाद वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए इसे लागू किया जाए। अनुभव और लाभों के प्रदर्शन के आधार पर, स्मार्ट मीटर को अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए भी शुरू किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश को लंबित सरकारी ऋण बकाया का भुगतान तेजी से करना चाहिए और अगस्त 2025 तक सभी सरकारी प्रतिष्ठानों और सरकारी कॉलोनियों के लिए प्रीपेड मीटर प्रदान करने चाहिए। 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी

ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी

रुपए में लौटी तेजी, डॉलर के मुकाबले मजबूत खुला

रुपए में लौटी तेजी, डॉलर के मुकाबले मजबूत खुला

Gold Price 24 Carat: आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, कीमतों में भारी गिरावट, देखें 10 gram Gold का नया रेट

Gold Price 24 Carat: आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, कीमतों में भारी गिरावट, देखें 10 gram Gold का नया रेट

Petrol/Diesel Price Today: 24 मार्च पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें प्रमुख शहरों में क्या है कीमत

Petrol/Diesel Price Today: 24 मार्च पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें प्रमुख शहरों में क्या है कीमत

Gold Silver Prices : एक हफ्ते में चांदी ₹32,700 सस्ती... सोने में भी आई बड़ी गिरावट, क्या अभी और सस्ते होंगे दोनो धातु?

Gold Silver Prices : एक हफ्ते में चांदी ₹32,700 सस्ती... सोने में भी आई बड़ी गिरावट, क्या अभी और सस्ते होंगे दोनो धातु?

भारत ने लगातार दूसरे साल एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया

भारत ने लगातार दूसरे साल एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया

Impact of Middle East Tensions: मिडिल ईस्ट तनाव का असर, 4 हफ्तों से गिर रहा US बाजार, डूब गए $3 ट्रिलियन

Impact of Middle East Tensions: मिडिल ईस्ट तनाव का असर, 4 हफ्तों से गिर रहा US बाजार, डूब गए $3 ट्रिलियन

Sone-Chandi ka Bhav: एक हफ्ते में ₹12,700 से ज्यादा टूटा सोने का भाव, चांदी में ₹29645 की गिरावट

Sone-Chandi ka Bhav: एक हफ्ते में ₹12,700 से ज्यादा टूटा सोने का भाव, चांदी में ₹29645 की गिरावट

Share Market Closed: 26 और 31 मार्च को शेयर बाजार रहेगा बंद, BSE-NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें क्यों?

Share Market Closed: 26 और 31 मार्च को शेयर बाजार रहेगा बंद, BSE-NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें क्यों?

60% फ्री सीट पर बवाल, Air India, Indigo, SpiceJet की चेतावनी— महंगा होगा हवाई किराया

60% फ्री सीट पर बवाल, Air India, Indigo, SpiceJet की चेतावनी— महंगा होगा हवाई किराया