Saturday, June 27, 2026
BREAKING
भारत-ब्रिटेन सीईटीए के लिए देशभर में 1,000 सलाहकार होंगे तैनात : पीयूष गोयल एआई, परमाणु, अंतरिक्ष और क्वांटम प्रौद्योगिकियां तय करेंगी भविष्य के विकास की दिशा : डॉ. जितेंद्र सिंह जांगू-चेज ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मजबूत स्थिति में कैरेबियाई टीम महिला टी20 विश्व कप: चमारी अटापट्टू की दमदार पारी, श्रीलंका ने स्कॉटलैंड को 3 विकेट से हराया बर्थडे स्पेशल : रॉकस्टार से बॉलीवुड के चार्टबस्टर किंग तक, विशाल ददलानी ने ऐसे शुरू किया सफर सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा कतर हादसा: रास लाफ़ान ब्लास्ट में मारे गए सभी 12 भारतीयों के शव वतन लौटे Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में सुबह दो बार कांपी धरती, लगातार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बालिका बधु फेम Shivshakti Sachdev ने गुपचुप कर ली सगाई ! सोशल मीडिया पर शेयर की मंगेतर संग Photos

राजनीति

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से की हज उड़ानों की संख्या बढ़ाने की अपील

16 मई, 2025 04:41 PM

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार से अपील की है कि श्रीनगर से अतिरिक्त हज उड़ानों की व्यवस्था की जाए, ताकि हाल ही में उड़ानों में आई बाधाओं के कारण रुके हुए 1,895 हज यात्रियों को सऊदी अरब भेजा जा सके। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ‘एक्स’ लिखा, “मैंने भारत सरकार से आग्रह किया है कि श्रीनगर से अतिरिक्त हज उड़ानों की व्यवस्था की जाए ताकि हाल की उड़ान बाधाओं के कारण रुके 1,895 हज यात्रियों को भेजा जा सके।

हज यात्रियों की यात्रा को सुचारु और समय पर पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है।” इससे पहले, 11 मई को श्रीनगर से हज के लिए जाने वाले पहले जत्थे के 178 तीर्थयात्रियों को उमर अब्दुल्ला ने शेख-उल-आलम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विदा किया। इस मौके पर उन्होंने यात्रियों से क्षेत्र में शांति और समृद्धि की दुआ करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “आज मुझे श्रीनगर हवाई अड्डे से पहले जत्थे के 178 हज यात्रियों को भावभीनी विदाई देने का सम्मान मिला। उन्हें सुरक्षित और फलदायी यात्रा की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र की शांति व समृद्धि के लिए दुआ करने का निवेदन किया।”

इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, कुल 3,372 हज यात्री (हुज्जाज कराम) 11 मई को श्रीनगर से रवाना हुए थे। हज यात्रियों की सहायता में लगे एक प्रतिनिधि ने बताया कि आखिरी उड़ान 15 मई को तय की गई थी। इस दौरान हज पर जा रहे यात्रियों ने अपने भाव साझा किए। हज यात्रियों का यह जत्था भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में स्थिति सामान्य होने के बाद रवाना हुआ, जिससे हवाई सेवाओं में सुधार आया और हज यात्रा फिर से सुचारु हुई। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार से हज यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की है।

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब