Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़

जमीनों की एनओसी के नाम पर लोगों का हो रहा आर्थिक व मानसिक शोषण - पवन दीवान

17 फ़रवरी, 2023 04:27 PM
चंडीगढ़: सीनियर कांग्रेसी नेता और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डिवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर एनओसी के नाम पर राज्य में आम लोगों के आर्थिक और मानसिक शोषण का जिक्र किया है.  जो अपनी जमीन की रजिस्ट्री के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने और तहसीलों में मोटी रिश्वत देने को मजबूर हैं।
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में दीवान ने कहा है कि वह आपको यह पत्र अपमी जमीनों की एनओसी के नाम पर रजिस्ट्रियों के लिए के लिए तहसीलों में लोगों के हो रहे आर्थिक और मानसिक शोषण के संबंध में लिख रहे हैं। लोग राज्य सरकार द्वारा रजिस्ट्रियों के लिए एनओसी को लाजमी करने के फैसले और उसके बाद यह दसतावेज हासिल करने के लिए जटिल व्यवस्था में फंसकर दफ्तरों में भारी रिश्वत देने को मजबूर हैं।
इन परिस्थितियों में वह आपसे अपील करते हैं कि जमीनी स्तर पर आम लोगों की दयनीय स्थिति पर ध्यान दें, जहां लोगों को 50 से 100 गज की जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए भी एनओसी लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। यहां तक कि स्थिति इतनी खराब हो गई है कि सरकार द्वारा लोगों को राहत देने के दावों के विपरीत भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच गया है और एनओसी न मिलने के कारण लोगों को तहसीलों में भारी रिश्वत देकर अपनी जमीन की रजिस्ट्री करवानी पड़ रही है।
उन्होंने कहा है कि यह स्थिति सिर्फ रजिस्ट्री के दौरान ही नहीं, बल्कि बेची गई जमीनों के मामले में भी बनी हुई है। खासकर गलाडा के अंतर्गत क्षेत्र में बिना एनओसी के न तो घरों में बिजली के मीटर लगाये जा रहे हैं और न ही बैंक से कर्ज लेने सहित अन्य काम हो रहे हैं। सरकारी व्यवस्था के तहत लोगों द्वारा एनओसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किए कई महीने हो गए हैं, लेकिन उन्हें एनओसी नहीं मिल रही है।  जबकि प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने और लोगों को सुविधाएं देने का दावा करती है।
ऐसे में आपसे अनुरोध है कि इस जटिल व्यवस्था को आसान बनाकर लोगों को राहत प्रदान करें।  सरकार द्वारा मौके पर एनओसी जारी करना सुनिश्चित किया जाए, नहीं तो जमीन की रजिस्ट्री के समय एनओसी की फीस तय की जाए, ताकि लोग तहसीलों में हो रही लूट से बच सकें और इससे सरकार के खजाने में भी वृद्धि होगी।  इसी तरह, बीते एक वर्ष के दौरान विभिन्न तहसीलों में हुई रजिस्ट्रियों की भी जांच की जाए।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार