Monday, November 09, 2026
BREAKING
• लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर की इंजरी ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की मुश्किल • पहला टेस्ट: तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक, 514 रन बनाकर अफगानों का जिम्बाब्वे पर शानदार पलटवार • पृथ्वी शॉ की तुलना कभी सचिन और सहवाग से हुई, अब आईपीएल टीम में जगह नहीं मिल रही • मेसी ने 'एमएलएस' में रचा इतिहास, लगातार 2 सीजन 'गोल्डन बूट' खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने • दूसरा टेस्ट, चौथा दिन: बांग्लादेश के खिलाफ हॉज का नाबाद शतक, वेस्टइंडीज के पास 315 रन की बढ़त • आलिया भट्ट ने परिवार संग किया लक्ष्मी-गणेश पूजन, रणबीर-नीतू और राहा संग मनाई दीपावली • आयुष्मान खुराना को मिली थी धमकी, ऑडियो में कहा-'टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वैसा तुम्हारे साथ भी हो सकता है' • आमिर खान के चचेरे भाई हैं तारिक खान, कभी गानों से बने थे 70 के दशक के रॉकस्टार • भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला, आईटी स्टॉक्स में दबाव • सकारात्मक वैश्विक संकेतों का असर, निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ खुले

राष्ट्रीय

जमशेदपुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल

09 नवंबर, 2026 10:58 AM

जमशेदपुर: जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात फायरिंग की घटना में दो युवक गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है।

घटना ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-3 स्थित बहरा मैदान के पास की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायलों की पहचान साकिब नूर और परवेज के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मोहम्मद सद्दाम ने बताया कि उनकी बहन के घर पर अचानक 10 से 20 युवक पहुंचे थे। सभी उनके भाई की तलाश कर रहे थे। इस दौरान युवकों ने उनके बड़े भाई के साथ मारपीट भी की। इसकी जानकारी मिलने पर सद्दाम कपाली से मौके पर पहुंचे।

सद्दाम के अनुसार, उनके वहां पहुंचते ही मौजूद युवक भागने लगे। वह उनका पीछा करने लगे। इसी दौरान वसीम और उसके साथ मौजूद तीन-चार युवकों ने मस्जिद के पास फायरिंग कर दी। हमलावरों ने उनके भतीजे पर भी पिस्तौल तान दी। फायरिंग में साकिब नूर को गोली लग गई। उसे बचाने के लिए आगे आए परवेज भी गोली लगने से घायल हो गए।

अचानक हुई फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। टीएमएच में उनका इलाज चल रहा है।

घायलों की स्थिति को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। मोहम्मद सद्दाम ने वसीम पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज करा रखे हैं और वह हाल ही में जेल से बाहर आया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद किस वजह से शुरू हुआ और फायरिंग में कौन-कौन लोग शामिल थे।

घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

दुनियाभर के दूतावासों ने भारत के साथ मनाया रोशनी का पर्व, दिवाली की शुभकामनाएं दीं

दुनियाभर के दूतावासों ने भारत के साथ मनाया रोशनी का पर्व, दिवाली की शुभकामनाएं दीं

दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण का कहर, कई इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब; 15 डिग्री तक गिरेगा तापमान

दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण का कहर, कई इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब; 15 डिग्री तक गिरेगा तापमान

दीपावली के बाद बिगड़ी हवा आपको कर सकती है बीमार, फेफड़ों से लेकर दिल तक का ऐसे रखें ख्याल

दीपावली के बाद बिगड़ी हवा आपको कर सकती है बीमार, फेफड़ों से लेकर दिल तक का ऐसे रखें ख्याल

उत्तराखंड स्थापना दिवस : 'यह सिर्फ शब्द नहीं, देवभूमि के प्रति विशेष लगाव है', पीएम मोदी के पत्र पर सीएम धामी ने जताया आभार

उत्तराखंड स्थापना दिवस : 'यह सिर्फ शब्द नहीं, देवभूमि के प्रति विशेष लगाव है', पीएम मोदी के पत्र पर सीएम धामी ने जताया आभार

दीपावली के बाद पटियाला की हवा हुई जहरीली, एयर क्वालिटी इंडेक्स 499 तक पहुंचा, सांस लेना भी मुश्किल

दीपावली के बाद पटियाला की हवा हुई जहरीली, एयर क्वालिटी इंडेक्स 499 तक पहुंचा, सांस लेना भी मुश्किल

'देवभूमि आध्यात्मिक चेतना और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध', उत्तराखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई

'देवभूमि आध्यात्मिक चेतना और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध', उत्तराखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई

'न्याय के मार्ग से कभी विचलित नहीं होते सत्पुरुष', पीएम मोदी ने दिया समानता और न्याय का संदेश

'न्याय के मार्ग से कभी विचलित नहीं होते सत्पुरुष', पीएम मोदी ने दिया समानता और न्याय का संदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में प्रमुख विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में प्रमुख विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी : संघर्ष, संकल्प और राष्ट्र निर्माण की गौरवशाली यात्रा

भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी : संघर्ष, संकल्प और राष्ट्र निर्माण की गौरवशाली यात्रा

दीपावली पर राजनाथ सिंह का जवानों को नमन, बोले- सीमाओं पर तैनात सैनिकों से रोशन होता है देश

दीपावली पर राजनाथ सिंह का जवानों को नमन, बोले- सीमाओं पर तैनात सैनिकों से रोशन होता है देश