Sunday, June 28, 2026
BREAKING
Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट! मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन *एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर* नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

बाज़ार

जबरदस्त रिकवरी, गिरावट से उबरकर लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार

02 अप्रैल, 2026 07:09 PM

भारतीय शेयर बाजार के लिए गुरुवार का सत्र उतार-चढ़ाव भरा रहा। बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, लेकिन दिन के अंत में तेजी के साथ बंद हुआ।

कारोबारी सत्र में बाजार में मजबूती रिकवरी देखी गई। सेंसेक्स में इंट्रा-डे लो 71,545 अंक से 1,774 अंक की बढ़त देखी गई।

दिन के अंत में सेंसेक्स 185.23 अंक या 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,319.55 की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी में इंट्रा-डे लो 22,182 से 531 अंक की रिकवरी देखी गई। यह 33.70 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,713.10 पर बंद हुआ।

बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी शेयरों ने किया। सूचकांकों में निफ्टी आईटी 2.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी रियल्टी 1.07 प्रतिशत, निफ्टी सर्विसेज 0.54 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 0.39 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.39 प्रतिशत और निफ्टी एफएमसीजी 0.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

दूसरी तरफ निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.93 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 0.92 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 0.86 प्रतिशत, निफ्टी ऑयलएंडगैस 0.79 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 0.62 प्रतिशत और निफ्टी इन्फ्रा 0.45 प्रतिशत की कमजोरी के साथ लाल निशान में थे।

सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, टाइटन, एक्सिस बैंक, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, इंडिगो, एलएंडटी और एसबीआई गेनर्स थे। एशियन पेंट्स, इटरनल, सन फार्मा, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और टाटा स्टील लूजर्स थे।

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में कमजोरी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 142.10 अंक या 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के सथ 53,677.05 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 59.30 अंक या 0.38 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 15,650.50 पर था।

एसबीआई सिक्योरिटीज के फंडामेंटल रिसर्च के प्रमुख सन्नी अग्रवाल ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अगले 2-3 हफ्तों में ईरान पर संभावित भीषण हमलों की आशंका जताने वाले ट्वीट के बाद, भारतीय सूचकांक निफ्टी और सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट देखी गई। ये सूचकांक क्रमशः 500 अंक और 1500 अंक तक गिर गए। हालांकि, सत्र के मध्य में मूल्य आधारित खरीदारी और रुपए में आई मजबूती के कारण बाजारों में जोरदार सुधार हुआ।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी