Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मनोरंजन

जन्मस्थान वाली गली में धुंधले पड़ने लगे स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की यादों के निशान, प्रशंसक नाखुश

जन्मस्थान वाली गली में धुंधले पड़ने लगे स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की यादों के निशान, प्रशंसक नाखुश

06 फ़रवरी, 2023 04:45 PM

इंदौर (मध्यप्रदेश): इंदौर के सिख मोहल्ले की जिस गली में 28 सितंबर 1929 को स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की पहली किलकारी गूंजी थी, उस जगह पर उनकी यादों को आने वाली पीढ़ियों के वास्ते सहेजने की योजना में कथित लेटलतीफी पर उनके प्रशंसकों ने सोमवार को गहरी नाखुशी जताई। मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके प्रशंसकों ने कहा कि इस गली में उनकी यादों को हमेशा जिंदा रखने का काम जल्द से जल्द शुरू होना चाहिए। उधर, प्रदेश सरकार के एक अधिकारी का कहना है कि शहर में मंगेशकर की स्मृतियां सहेजने से जुड़ी अलग-अलग योजनाओं पर काम शुरू हो चुका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सिख मोहल्ले में मंगेशकर जन्मस्थली वाली गली जिला न्यायालय परिसर से सटी होने के कारण ‘कोर्ट वाली गली' और चाट-पकौड़ी की कतारबद्ध दुकानों के चलते ‘चाट वाली गली' के रूप में मशहूर है। बहरहाल, वक्त की करवटों के साथ ही सिख मोहल्ले में अब उस घर का वजूद भी मिट चुका है, जहां मंगेशकर का जन्म हुआ था। वर्तमान में इस जगह पर कपड़ों की एक दुकान है जिसके भीतर मंगेशकर के सम्मान में उनकी छवि की म्यूरल कलाकृति लगी है। सिख मोहल्ले की गली में चाट-पकौड़ी की दुकान चलाने वाले गोविंद सोनी ने‘‘पीटीआई-भाषा'' से कहा,‘‘जब मंगेशकर जिंदा थीं, तब इस गली में उनके जन्मदिन पर कई लोग आते थे। लेकिन अब उनकी यादों को अनदेखा किया जा रहा है और आज उनकी पहली पुण्यतिथि पर यह गली सूनी पड़ी है।' उन्होंने कहा,‘‘यह दिवंगत मंगेशकर के साथ नाइंसाफी है। हमारी सरकार से विनती है कि इस गली में मंगेशकर का स्मारक जल्द बनाया जाए।'

गौरतलब है कि राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान के अलंकरण समारोह में 28 सितंबर 2022 को घोषणा की थी कि मंगेशकर की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए उनकी जन्मस्थली इंदौर में संगीत महाविद्यालय, संगीत अकादमी तथा संग्रहालय स्थापित किया जाएगा और शहर में उनकी प्रतिमा लगाई जाएगी। मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि पर उनकी जन्मस्थली वाली गली में पहुंचे उनके एक अन्य प्रशंसक लक्ष्मीकांत पंडित ने दावा किया कि शहर में स्वर साम्राज्ञी की यादों को सहेजने की योजनाओं को अमली जामा पहनाने में लेटलतीफी हो रही है। बहरहाल, प्रदेश सरकार की उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक जयंत भिसे ने कहा कि इंदौर के शासकीय संगीत महाविद्यालय का नामकरण मंगेशकर के नाम पर पहले ही किया जा चुका है। उन्होंने कहा,‘‘मंगेशकर की याद में शहर के राजेंद्र नगर के एक सभागृह में संग्रहालय बनाने की तैयारी जारी है। इस सभागृह में ही मंगेशकर की मूर्ति लगेगी।' भिसे ने कहा कि मंगेशकर की जन्मस्थली वाली गली के नुक्कड़ पर उनकी याद में एक कलाकृति भी लगाई जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...