Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

जगन्नाथ रथयात्रा भगदड़ मामलें में सरकार का बड़ा एक्शन, DM और SP का किया ट्रांसफर, DCP और कमांडेंट निलंबित

29 जून, 2025 06:17 PM

पुरी रथयात्रा के दौरान मची भगदड़ के बाद ओडिशा सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, पुरी के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (SP) का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। इस घटना में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में DCP विष्णु पति और कमांडेंट अजय पाधी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने विकास आयुक्त की निगरानी में एक विस्तृत प्रशासनिक जांच के आदेश भी दिए हैं। सरकारी आदेश के अनुसार, चंचल राणा को पुरी का नया जिलाधिकारी, और पिनाक मिश्रा को नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। सरकार का यह कदम स्पष्ट संकेत देता है कि हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा और जवाबदेही तय की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने मांगी माफी
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हादसे पर दुख जताते हुए प्रत्येक मृतक श्रद्धालु के परिवार को ₹25 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने विकास आयुक्त की निगरानी में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर ओड़िया भाषा में श्रद्धालुओं से माफी मांगते हुए लिखा, "मैं और मेरी सरकार सभी श्रद्धालुओं से क्षमा याचना करते हैं। हम मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं और महाप्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना करते हैं कि वे उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति दें।" उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि सुरक्षा चूक की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीजीपी और डीएम की प्रतिक्रिया
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए ओडिशा के डीजीपी वाई.बी. खुरानिया ने बताया, "इस बार रथयात्रा में पिछली बार की तुलना में अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। घटना की जांच जारी है और सभी तथ्य जल्द सामने आ जाएंगे।" वहीं, पूर्व जिलाधिकारी सिद्धार्थ स्वैन ने जानकारी दी कि "सुबह 4:20 से 5:40 बजे के बीच 15 श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से 12 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि तीन लोगों की मौत हुई, जिनके शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।" स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरविंद अग्रवाल को रथयात्रा की समग्र निगरानी का जिम्मा सौंपा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति