Monday, August 03, 2026
BREAKING
पंजाब में खनन कार्य पूरी तरह डिजिटल: बरिंदर कुमार गोयल द्वारा पंजाब माइनिंग मैनेजमेंट सिस्टम (पी.एम.एम.एस) पोर्टल का शुभारंभ गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व पूरी श्रद्धा एवं भावना से मना रही है पंजाब सरकार: तरुनप्रीत सिंह सौंद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब विधानसभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक 4 अगस्त को, भाजपा संसदीय दल ने जारी किया पत्र उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग गहरा करने पर सहमति गोल्डन गर्ल मीराबाई चानू ने की केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से खास मुलाकात, खिलाड़ियों द्वारा साइन की गई जर्सी भेंट की हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को 15 दिनों के अंदर महंगाई भत्ते का बकाया चुकाने का निर्देश दिया शिक्षा से जुड़ा कोई मुद्दा उठेगा, हमारा संगठन छात्रों के साथ खड़ा रहेगा: अभिजीत दिपके जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 'किसी आपराधिक तत्व को नहीं बख्शा जाएगा' पंजाब में हड़कंप : राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी

राष्ट्रीय

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 'किसी आपराधिक तत्व को नहीं बख्शा जाएगा'

03 अगस्त, 2026 05:37 PM

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों के मामले में सोमवार को स्पष्ट किया कि गंभीर आपराधिक इतिहास वाले लोगों बख्शा नहीं जाएगा। अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली और अन्य राज्यों को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे बंद करने की भी छूट दी। विरोध प्रदर्शनों में छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की बेंच ने कहा, "यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि ज्यादती करने वाले पुलिस अधिकारी या प्रदर्शनकारियों के बीच आने वाले किसी आपराधिक तत्व को बख्शा जाएगा।" कोर्ट ने कहा कि वह पुलिस की ज्यादतियों के आरोपों की जांच के लिए पुलिस अधिकारियों की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) बनाने या किसी रिटायर्ड जज की अध्यक्षता वाली समिति बनाने पर विचार कर रहा है। बेंच ने टिप्पणी की, "हमारे मन में दो बातें हैं। एक तो जांच के लिए पुलिस अधिकारियों की एसआईटी बनाना या किसी रिटायर्ड जज की अध्यक्षता वाली समिति बनाना।"

याचिकाकर्ताओं ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पैलेट गन के इस्तेमाल का मुद्दा भी उठाया। इसके बाद बेंच ने कहा कि वह एक व्यापक प्रोटोकॉल तय करेगी कि इनका इस्तेमाल कब और कैसे किया जा सकता है। बेंच ने कहा, "हम एक पूरा प्रोटोकॉल बनाना चाहते हैं कि इसका इस्तेमाल कैसे और कहाँ किया जा सकता है।"
कोर्ट ने यह भी कहा कि दिल्ली (एनसीटी) और कोई भी अन्य राज्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर बंद करने या वापस लेने के लिए स्वतंत्र है।

इसके साथ ही, बेंच ने अपने 28 जुलाई के आदेश को स्पष्ट किया, जिसमें कहा गया था कि पुलिस आपराधिक रिकॉर्ड वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा जारी रख सकती है। कोर्ट ने साफ किया कि 'आपराधिक रिकॉर्ड' शब्द का मतलब गंभीर और जघन्य अपराधों से है।
आखिरकार, कोर्ट ने कोई भी आदेश देने से पहले अलग-अलग राज्यों से जवाब का इंतजार करने का फैसला किया। कोर्ट ने इस मामले पर विचार करने के लिए 18 अगस्त की तारीख तय की।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक 4 अगस्त को, भाजपा संसदीय दल ने जारी किया पत्र

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक 4 अगस्त को, भाजपा संसदीय दल ने जारी किया पत्र

उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग गहरा करने पर सहमति

उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग गहरा करने पर सहमति

शिक्षा से जुड़ा कोई मुद्दा उठेगा, हमारा संगठन छात्रों के साथ खड़ा रहेगा: अभिजीत दिपके

शिक्षा से जुड़ा कोई मुद्दा उठेगा, हमारा संगठन छात्रों के साथ खड़ा रहेगा: अभिजीत दिपके

पीएम मोदी ने एक्स पर शेयर किया सुभाषित, कहा- ‘भाग्य प्रतिकूल हो तो भी धैर्य न छोड़ें’

पीएम मोदी ने एक्स पर शेयर किया सुभाषित, कहा- ‘भाग्य प्रतिकूल हो तो भी धैर्य न छोड़ें’

Commonwealth Games 2026: पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा

Commonwealth Games 2026: पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा

सावन का पहला सोमवार आज: देशभर में हर-हर महादेव की गूंज, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

सावन का पहला सोमवार आज: देशभर में हर-हर महादेव की गूंज, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

CWG 2026 में भारत के 39 मेडल जीतने पर खेल मंत्री ने जताई खुशी, कहा- ‘खेलों में बढ़ रही गहराई’

CWG 2026 में भारत के 39 मेडल जीतने पर खेल मंत्री ने जताई खुशी, कहा- ‘खेलों में बढ़ रही गहराई’

सेनाओं को सहयोग देने वाली संस्थाओं को भी विकसित होते रहना होगा : राजनाथ सिंह

सेनाओं को सहयोग देने वाली संस्थाओं को भी विकसित होते रहना होगा : राजनाथ सिंह

स्थानीय से वैश्विक स्तर की ओर बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: पीयूष गोयल

स्थानीय से वैश्विक स्तर की ओर बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: पीयूष गोयल

सपा सांसदों का भाजपा पर तंज, कहा-'विपक्ष पर एफआईआर कराकर सरकार डरा रही'

सपा सांसदों का भाजपा पर तंज, कहा-'विपक्ष पर एफआईआर कराकर सरकार डरा रही'