Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

मनोरंजन

छोड़ दिया था नए कलाकारों के साथ सैयारा बनाने का ख्याल

08 जुलाई, 2025 04:10 PM

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक मोहित सूरी का कहना है कि एक समय ऐसा था, जब उन्होंने नए कलाकारों के साथ सैयारा बनाने का विचार ही छोड़ दिया था, क्योंकि उन्हें ऐसे डेब्यू कलाकार नहीं मिल रहे थे, जिनमें अभिनय की क्षमता हो। यशराज फिल्म्स ने आज फिल्म सैयारा का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी ने खुलासा किया है कि उन्हें सैयारा को लेकर दर्शकों से मिल रहे प्यार से बहुत खुशी और विनम्रता का अनुभव हो रहा है, क्योंकि एक समय ऐसा था, जब उन्होंने नए कलाकारों के साथ सैयारा बनाने का विचार ही छोड़ दिया था, क्योंकि उन्हें ऐसे डेब्यू कलाकार नहीं मिल रहे थे, जिनमें अभिनय की क्षमता हो, लेकिन जब उन्हें अहान पांडे और अनीत पड्डा मिले, तब उन्हें विश्वास हुआ कि ये दोनों उनके विजऩ पर खरे उतर सकते हैं।

मोहित सूरी ने कहा कि यदि मुझे अहान पांडे और अनीत पड्डा जैसे काबिल कलाकार नहीं मिले होते, तो मैं ‘सैयारा’ बनाता ही नहीं। मैं ईमानदारी से कह रहा हूं कि मैं किसी और प्रोजेक्ट पर काम करने का सोच रहा था, तभी मेरी मुलाकात यशराज फिल्म्स से हुई जो एक युवा प्रेम कहानी की तलाश में थे और अहान व अनीत को एक फिल्म के लिए तैयार कर रहे थे। मोहित सूरी ने कहा कि जब आप नए कलाकारों के साथ प्रेम कहानी बनाते हैं, तो जरूरी है कि उनमें वो अभिनय क्षमता हो, जो कहानी की भावनात्मक गहराई को सही तरीके से पेश कर सके। कोई भी नहीं उम्मीद करता कि डेब्यूटेंट्स रणबीर कपूर या आलिया भट्ट जैसी परिपक्वता दिखाएं, लेकिन उन्हें स्क्रीन पर अपना प्रभाव दिखाना आना चाहिए। मुझे शुरुआत में ऐसे डेब्यू कलाकार नहीं मिल रहे थे, जिनमें वो मासूमियत और गहराई हो। इसलिए मैंने स्क्रिप्ट को स्टार-फेस के साथ बनाने का विचार कर लिया था। मोहित सूरी ने कहा कि मैंने स्क्रिप्ट को कॉमर्शियल चेहरों के साथ जोडऩे का निर्णय ले लिया था। लेकिन इस दौरान स्क्रिप्ट पर काम करने में समय लग गया, और मेरी मुलाकात यशराज फिल्म्स से हुई। जब मैंने अहान और अनीत के ऑडिशन देखे, तो मैंने उनके साथ समय बिताया ताकि उनकी अभिनय, इंटेलेक्चुअल और इमोशनल डेप्थ को परख सकूं। मैं हैरान था कि ये दो नए चेहरे कितने समर्पण और अभिनय क्षमता के साथ तैयार हैं। यह आज के समय में दुर्लभ है, और यह मेरे लिए बहुत रिफ्रेशिंग अनुभव है।मुझे खुशी है कि मुझे ये दोनों कलाकार मिले, क्योंकि मैं यह फिल्म उसी तरह बना रहा हूं जैसी यह बनने के लिए लिखी गई थी। फिल्म सैयारा 18 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार