Saturday, June 27, 2026
BREAKING
भारत-ब्रिटेन सीईटीए के लिए देशभर में 1,000 सलाहकार होंगे तैनात : पीयूष गोयल एआई, परमाणु, अंतरिक्ष और क्वांटम प्रौद्योगिकियां तय करेंगी भविष्य के विकास की दिशा : डॉ. जितेंद्र सिंह जांगू-चेज ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मजबूत स्थिति में कैरेबियाई टीम महिला टी20 विश्व कप: चमारी अटापट्टू की दमदार पारी, श्रीलंका ने स्कॉटलैंड को 3 विकेट से हराया बर्थडे स्पेशल : रॉकस्टार से बॉलीवुड के चार्टबस्टर किंग तक, विशाल ददलानी ने ऐसे शुरू किया सफर सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा कतर हादसा: रास लाफ़ान ब्लास्ट में मारे गए सभी 12 भारतीयों के शव वतन लौटे Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में सुबह दो बार कांपी धरती, लगातार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बालिका बधु फेम Shivshakti Sachdev ने गुपचुप कर ली सगाई ! सोशल मीडिया पर शेयर की मंगेतर संग Photos

राजनीति

छोटे शहरों के उद्यमियों पर केंद्र सरकार का खास ध्यान, 1.75 लाख स्टार्टअप्स को DPIIT से मान्यता

16 जुलाई, 2025 04:59 PM

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार स्टार्टअप इकोसिस्टम को लगातार मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा टियर-2 व टियर-3 शहरों के उद्यमियों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय स्टार्टअप सलाहकार परिषद (NSAC) की 10वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने यह बातें कहीं। इस बैठक में उद्योग जगत के नेताओं, स्टार्टअप संस्थापकों, नीति निर्माताओं और अन्य महत्वपूर्ण हितधारकों ने भाग लिया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इनोवेशन भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम की रीढ़ है और रिसर्च एवं डेवलपमेंट (R&D) को बढ़ावा देना और सहयोग को बढ़ाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा, “विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी हैं।” पीयूष गोयल ने डीप-टेक स्टार्टअप्स को लेकर रचनात्मक बातचीत की और उनकी चुनौतियों, अनुभवों और सुझावों को समझने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि चर्चा में स्टार्टअप्स को पूंजी तक आसान पहुंच, बुनियादी ढांचे का समर्थन, नियामक प्रक्रिया में सरलता और वैश्विक बाजारों से जुड़ाव जैसे अहम मुद्दों पर विचार किया गया।

इस बीच, उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्टार्टअप अवार्ड्स के पांचवें संस्करण के लिए आवेदन आमंत्रित कर दिए हैं। इस पुरस्कार में कृषि, स्वच्छ ऊर्जा, फिनटेक, एयरोस्पेस, स्वास्थ्य, शिक्षा, साइबर सुरक्षा और एक्सेसिबिलिटी जैसे कई क्षेत्रों को शामिल किया गया है। हर संस्करण में नई श्रेणियां जोड़ी जाती हैं ताकि वर्तमान समय की चुनौतियों और अवसरों के अनुरूप बदलाव लाया जा सके।

गौरतलब है कि स्टार्टअप इंडिया पहल की शुरुआत 2016 में की गई थी और इसने भारत में उद्यमिता को नई दिशा दी है, खासतौर पर युवाओं, महिलाओं, छात्रों और पहली बार स्टार्टअप शुरू करने वालों के लिए। इस कार्यक्रम ने टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा दिया है। अब तक देशभर से लगभग हर जिले से कुल 1.75 लाख से अधिक स्टार्टअप्स को DPIIT द्वारा मान्यता दी जा चुकी है। ये स्टार्टअप्स कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा और डीप-टेक सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, जिससे भारत का उद्यमिता परिदृश्य पहले से कहीं अधिक विविध और मजबूत हुआ है।

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब