Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

पंजाब

चुनाव ऑब्ज़र्वर ने तैयारियों और प्रबंधों का लिया जायजा

03 दिसंबर, 2025 08:40 PM

नवांशहर (मनोरंजन कालिया) : राज्य चुनाव कमिश्न द्वारा 14 दिसंबर को निर्धारित जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों को लेकर आज शहीद भगत सिंह नगर जिले के लिए नियुक्त चुनाव ऑब्ज़र्वर, सुचाजा प्रशासन एवं सूचना टेक्नोलॉजी विभाग के विशेष सचिव तथा डायरेक्टर विशेष सारंगल ने स्थानीय जिला प्रशासकी कांप्लेक्स में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े प्रबंधों और तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सुरक्षा, ट्रांसपोर्ट, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं अन्य जरूरी प्रबंध समय पर लागू करने के निर्देश दिए।

डिप्टी कमिश्नर अंकुरजीत सिंह और एस.एस.पी. तुषार गुप्ता की मौजूदगी में संबंधित अधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों का जायजा लेते हुए चुनाव ऑब्ज़र्वर विशेष सारंगल ने मतदाता सूचियों की अंतिम प्रकाशन स्थिति, रिटर्निंग अधिकारियों, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों, पोलिंग स्टेशनों पर जरूरी सुविधाओं की मौजूदा स्थिति आदि के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की।

डिप्टी कमिश्नर अंकुरजीत सिंह ने बताया कि जिले में जिला परिषद के लिए 10 और पंचायत समितियों के लिए 82 जोन बनाए गए हैं। जिले में कुल 466 ग्राम पंचायतें, 462 पोलिंग स्टेशन, 633 पोलिंग बूथ और 4,17,240 मतदाता हैं। जिला परिषद के 10 जोनों में 3 जोन नवांशहर, 1 सरोआ, 2 बलाचौर और 4 बंगा के अंतर्गत आते हैं। इसी तरह ब्लॉक समितियों के लिए बंगा और नवांशहर में 25-25, बलाचौर में 17 तथा सरोआ में 15 जोन बनाए गए हैं।

चुनाव ऑब्ज़र्वर विशेष सारंगल ने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र और सुचारू ढंग से चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के लिए हर दृष्टिकोण से पुख्ता इंतजाम किए जाएं। चुनाव अमले की ट्रेनिंग के बारे में बताया गया कि पहली ट्रेनिंग 7 दिसंबर और दूसरी ट्रेनिंग 11 दिसंबर को निर्धारित की गई है।

इस दौरान बताया गया कि जिले में 118 संवेदनशील पोलिंग स्टेशन और 187 संवेदनशील पोलिंग बूथ हैं। इसी तरह 31 पोलिंग स्टेशन अति संवेदनशील और 57 पोलिंग बूथ अति संवेदनशील हैं। जिले में कुल 466 ग्राम पंचायतें हैं जिनमें 132 नवांशहर, 71 सरोआ, 131 बलाचौर और 132 बंगा में हैं। जिले में कुल 633 पोलिंग बूथों में नवांशहर में 189, सरोआ में 89, बलाचौर में 148 और बंगा में 207 बूथ शामिल हैं।

इन चुनावों के लिए कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या 2,16,395 और महिला मतदाताओं की संख्या 2,00,836 है जबकि थर्ड जेंडर के 9 मतदाता हैं।
जिले में कुल 216395 पुरुष मतदाता की गिनती में नवांशहर 66,611, सरोआ 29,518, बलाचौर 42,800, बंगा 77,466 वोटर शामिल हैं जबकि महिला मतदाता में नवांशहर 63,013, सरोआ 27,193, बलाचौर 38,414, बंगा 72,216 वोटर शामिल है ।

जिला परिषद चुनावों के बारे में बताया गया कि अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) रिटर्निंग अधिकारी हैं और जिला परिषद जोनों में खड़कड़ कलां, मुकंदपुर, कुल्थम, बाहड़ोवाल, बैरसियां, दौलतपुर, नौरा, रत्तेवाल, गढ़ी कानूनगो तथा पोजेवाल शामिल हैं।

ब्लॉक समिति चुनावों के नामांकन के बारे में बताया गया कि ब्लॉक नवांशहर के लिए एस.डी.एम. कार्यालय नवांशहर, ब्लॉक बंगा के लिए एस.डी.एम. कार्यालय बंगा तथा ब्लॉक बलाचौर व सरोआ के लिए बाबा बलराज पंजाब यूनिवर्सिटी कांस्टीट्यूएंट कॉलेज बलाचौर को नामांकन केंद्र निर्धारित किया गया है। नामांकन पत्र 4 दिसंबर तक लिए जाएंगे, जांच 5 दिसंबर को होगी और 6 दिसंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 14 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और परिणाम 17 दिसंबर को घोषित होंगे।

चुनाव ऑब्ज़र्वर ने अधिकारियों को हिदायत दी कि पूरी चुनाव प्रक्रिया को अमन-शांति और सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए राज्य चुनाव आयोग की हिदायतों की पालना हर हाल में सुनिश्चित की जाए, ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से पूरी प्रक्रिया संपन्न हो सके।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) अवनीत कौर, एस.पी. हेडक्वार्टर इकबाल सिंह, सब-डिवीजन के एस.डी.एम. तथा नोडल अधिकारी भी उपस्थित थे।

*कैप्शन:* पंजाब के सुचाजा प्रशासन एवं सूचना टेक्नोलॉजी विभाग के विशेष सचिव एवं डायरेक्टर विशेष सारंगल चुनाव ऑब्ज़र्वर के रूप में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

सीवेज जाम, गलियों में फैली गंदगी, डेराबस्सी के मुबारिकपुर में लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

सीवेज जाम, गलियों में फैली गंदगी, डेराबस्सी के मुबारिकपुर में लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

मोहाली में ‘आप’ का रोष प्रदर्शन, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर भडक़े कार्यकर्ता, BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

मोहाली में ‘आप’ का रोष प्रदर्शन, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर भडक़े कार्यकर्ता, BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

पंजाब में 08 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 26 मई को होंगे : राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी

पंजाब में 08 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 26 मई को होंगे : राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

10वीं कक्षा के नतीजों में ग्रामीण विद्यार्थियों ने शहरी छात्रों को पछाड़ा; जैतो की हरलीन ने 99.38% अंकों के साथ पूरे पंजाब में किया टॉप: हरजोत सिंह बैंस

10वीं कक्षा के नतीजों में ग्रामीण विद्यार्थियों ने शहरी छात्रों को पछाड़ा; जैतो की हरलीन ने 99.38% अंकों के साथ पूरे पंजाब में किया टॉप: हरजोत सिंह बैंस