Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

चुनाव आचार संहिता में कैबिनेट मीटिंग करने पर सरकार से जवाब तलब

23 मई, 2026 08:30 PM

शिमला : राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव आचार संहिता के बीच शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक करने से संबंधित भाजपा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है। चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को पत्र जारी कर पूछा है कि इस बैठक को करने से पहले कोड आफ कंडक्ट से संबंधित दिशा निर्देशों का किस तरह ध्यान रखा गया? इस बारे में जवाब जल्दी से जल्दी देने को कहा गया है। यानी कोई फिक्स डेडलाइन इस पत्र में नहीं है। गौरतलब है कि पिछले कल राज्य सरकार की कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें बहुत से फैसले हुए हैं। मीडिया पोर्टलों पर अपलोड हुई इस खबर के आधार पर भाजपा ने राज्य चुनाव आयोग को लिखित में शिकायत कर दी।


यह शिकायत भाजपा के प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा की ओर से भेजी गई थी। इसमें आयोग से मांग की गई है कि आचार संहिता के बीच लिए गए फैसलों की जांच की जाए और इन्हें लागू करने पर एकदम रोक लगाई जाए। जिन अधिकारियों ने इस बैठक के लिए मामले प्रक्रिया में लाए, उन पर कार्रवाई की जाए और भविष्य के लिए गाइडलाइन जारी की जाए। हालांकि इस शिकायत को संसदीय कार्य और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने गैर जरूरी बताया है। उन्होंने तर्क दिया था कि शिमला नगर निगम के दायरे में कोड आफ कंडक्ट लागू नहीं है और शहरी निकायों के चुनाव भी हो चुके हैं। उन्होंने कहा था कि विभिन्न वर्गों के मानदेय बढ़ाने या महिलाओं को 1500 रुपए देने से संबंधित घोषणाएं पुरानी हैं और बजट में भी इनका जिक्र है। इसलिए इसमें नया कुछ नहीं है।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना