Thursday, April 16, 2026
BREAKING
अंबाला छावनी बनेगा एयर कनेक्टिविटी हब, ऑफ-एयरपोर्ट कार्गाे टर्मिनल की भी तैयारी : अनिल विज भाजपा परिसीमन के जरिए सत्ता को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही है : कुमारी सैलजा हर नागरिक की भागीदारी से ही सफल होगी जनगणना-2027 : नायब सिंह सैनी राह चलते अचानक किसी की हत्या का कोई तुक नहीं, पीड़ित परिजनों की शंकाएं दूर करे सरकार अनुराग शर्मा ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ, हिमाचल के मुद्दों को उठाने का संकल्प टीबी मुक्त 133 पंचायतों को गोल्ड, 233 को सिल्वर स्टेट्स, हिमाचल में 1052 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित, कांगड़ा जिला की सबसे ज्यादा 287 ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा भारतीय एकता मंच ने जरूरतमंद बच्चों के बीच बांटी शिक्षा सामग्री, समाज सेवा का निभाया संकल्प”.... विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों काबू किया गया कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने सरना दाना मंडी (राजन की मंडी) में गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू करवाई

मनोरंजन

'चिरैया' की सफलता से गदगद हुईं दिव्या दत्ता, सोशल मीडिया पर फैंस का जताया आभार

15 अप्रैल, 2026 11:59 AM

मुंबई : अभिनेत्री दिव्या दत्ता अपने शानदार अभिनय से दर्शकों में खास पहचान रखती हैं। वे ज्यादातर ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा होती हैं, जो समाज की कुरीतियों और गंभीर मुद्दों पर रोशनी डालती है। इसी कड़ी में वह हाल ही में वेब सीरीज 'चिरैया' में नजर आई थीं। ओटीटी पर स्ट्रीम होने के बाद सीरीज को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसे देखते हुए अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, "हमारे दर्शकों का इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन लोगों को यह सीरीज पसंद आई और जिनसे यह जुड़ गई और जिन्होंने इसे अपना प्यार दिया। उन सभी को तहे दिल से शुक्रिया।"

छह एपिसोड वाली हिंदी ड्रामा वेब सीरीज वैवाहिक दुष्कर्म और पितृसत्तात्मक दबाव के गंभीर विषय पर आधारित है। सीरीज के जरिए निर्देशक शशांत शाह ने उन कुरीतियों पर सोचने पर मजबूर किया है, जो सालों से प्रथा के तौर पर समाज में चली आ रही हैं, जिन पर आजतक किसी ने सवाल नहीं किया।

'चिरैया' की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी के बाद भी अपने अधिकारों और सहमति के मुद्दे पर आवाज उठाती है। यह सीरीज सीधे-सीधे पूछती है, क्या शादी करने भर से जीवन भर की सहमति मिल जाती है? क्या पति को जबरदस्ती करने का हक है?

शशांत शाह द्वारा निर्देशित सीरीज में दिव्या दत्ता मुख्य भूमिका में हैं, जो कुरीति पर सवाल उठाने के साथ-साथ अपनों से ही लड़ती दिख रही हैं। वहीं, इसमें संजय मिश्रा भी अहम किरदार में हैं। इसके अलावा सिद्धार्थ शॉ, प्रसन्ना बिष्ट, फैसल राशिद, टिन्नू आनंद और सरिता जोशी जैसे कलाकार भी खास भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज एसवीएफ एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई गई है और जियो हॉटस्टार पर एक्सक्लूसिव तौर पर स्ट्रीम हो रही है।
निर्देशक के मुताबिक, 'चिरैया' न सिर्फ मनोरंजक है, बल्कि दर्शकों को सोचने पर मजबूर भी कर रही है कि शादी में प्यार के साथ सम्मान और सहमति कितनी जरूरी है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अरिजीत सिंह की फैन बनीं निकिता गांधी, कहा- 'उनके सफर से मैंने बहुत कुछ सीखा है'

अरिजीत सिंह की फैन बनीं निकिता गांधी, कहा- 'उनके सफर से मैंने बहुत कुछ सीखा है'

मुझे उम्मीद नहीं थी कि मिंटू के किरदार के इतने अलग पहलू देखने को मिलेंगे : अंजुम बत्रा

मुझे उम्मीद नहीं थी कि मिंटू के किरदार के इतने अलग पहलू देखने को मिलेंगे : अंजुम बत्रा

'रामायण' की यूनिवर्सल अपील पर बोले यश:

'रामायण' की यूनिवर्सल अपील पर बोले यश: "यह कहानी सीमाओं और संस्कृतियों से परे है"

जंगल में अपना कचरा नहीं, अपनी यादें छोड़ें : रणदीप हुड्डा

जंगल में अपना कचरा नहीं, अपनी यादें छोड़ें : रणदीप हुड्डा

खाने का प्यार और दोस्ती का तड़का, विनय पाठक ने बताया 'एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा' का अनुभव

खाने का प्यार और दोस्ती का तड़का, विनय पाठक ने बताया 'एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा' का अनुभव

'गिन्नी वेड्स सनी 2' का 'तुमपे ही प्यार आ गया' गाना रिलीज, अविनाश तिवारी ने बताया, 'धीरे-धीरे दिल में उतरने वाला इश्क'

'गिन्नी वेड्स सनी 2' का 'तुमपे ही प्यार आ गया' गाना रिलीज, अविनाश तिवारी ने बताया, 'धीरे-धीरे दिल में उतरने वाला इश्क'

आत्मविश्वास से बड़ा कोई स्टाइल नहीं: अनुपम खेर

आत्मविश्वास से बड़ा कोई स्टाइल नहीं: अनुपम खेर

‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट ने World Wide कमाए 3000 करोड़

‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट ने World Wide कमाए 3000 करोड़

सुनील शेट्टी ने की अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की तारीफ, फिल्म को बताया जबरदस्त ‘स्पूकी लाफ-रयॉट’

सुनील शेट्टी ने की अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की तारीफ, फिल्म को बताया जबरदस्त ‘स्पूकी लाफ-रयॉट’

इतिहास के बंद पन्ने खोलने आ रहे हैं संजय दत्त, ‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज

इतिहास के बंद पन्ने खोलने आ रहे हैं संजय दत्त, ‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज