Saturday, August 22, 2026
BREAKING
हरियाणा के युवाओं से भाजपा सरकार को इतनी नफरत क्यों है नायब सैनी जी- राव नरेंद्र सिंह कर्मचारियों से वादा, बातचीत भी और गिरफ्तारी भी, यह कहां का इंसाफ : कुमारी सैलजा पवन कुमार मुटनेजा बने हरियाणा के नए एडवोकेट जनरल, प्रविंद्र सिंह चौहान की ली जगह हिमाचल विधानसभा में वंदे मातरम और राष्ट्रगान के अपमान पर फिर हुआ हंगामा, CM सुक्खू ने लगाया ये आरोप रणजीत सिंह पर कार्रवाई को लेकर बलतेज पन्नू बोले- कानून के माध्यम से लेंगे एक्शन पंजाब के मुख्यमंत्री केवल चुटकुले सुनाकर टाइम पास कर रहे हैं: नायब सिंह सैनी हिमाचल के 65 उद्योगों में बनी 82 दवाओं के सैंपल फेल, सीडीएससीओ की कार्रवाई, फार्मा कंपनियों को नोटिस पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत 75,199 लाभार्थियों को 383.52 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर गमाडा की नीलामी को मिला भरपूर उत्साह: 27 प्रॉपर्टीज़ से लगभग 5400 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ: हरदीप सिंह मुंडियां ‘धार्मिक स्थल पर असुरक्षा बर्दाश्त नहीं’, गुरुद्वारे में हमले को लेकर पीएम मार्क कार्नी सख्‍त

राष्ट्रीय

चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लोरफेनिरामाइन-फिनाइलफ्राइन संयोजन वाली दवाओं पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध

22 अगस्त, 2026 06:27 PM

छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने क्लोरफेनिरामाइन मेलिएट और फिनाइलफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड युक्त सभी फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन यानी एफडीसी के निर्माण, बिक्री और वितरण पर चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए रोक लगा दी है।

सरकार ने इन दवाओं के लेबल, पैकेज इंसर्ट और प्रचार सामग्री पर स्पष्ट चेतावनी देना अनिवार्य किया है कि इन एफडीसी का इस्तेमाल चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों में नहीं किया जाए।

इससे पहले 15 अप्रैल 2025 को जारी अधिसूचना के जरिए क्लोरफेनिरामाइन मेलिएट और फिनाइलफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड वाली कुछ एफडीसी पर इसी तरह की उम्र संबंधी चेतावनी लागू की गई थी। अब सरकार ने इस प्रावधान का दायरा बढ़ाकर इन दोनों घटकों वाली सभी फॉर्मुलेशन को इसके अंतर्गत कर दिया है।

यह फैसला विशेषज्ञ समिति और ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड यानी डीटीएबी की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है। सरकार के अनुसार, चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों में इन दवा संयोजनों के इस्तेमाल से जोखिम पैदा हो सकता है, जबकि इनके सुरक्षित विकल्प उपलब्ध हैं।
निर्माताओं को इन दवाओं पर स्पष्ट रूप से यह चेतावनी प्रदर्शित करनी होगी— “फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों में नहीं किया जाना चाहिए।”

यह अधिसूचना ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की धारा 26ए के तहत जनस्वास्थ्य के हित में जारी की गई है और राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से प्रभावी हो गई है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

ओडिशा में पीएम सूर्य घर योजना के तहत छतों पर ‘सोलर पैनल’ लगाने में गंजाम सबसे आगे

ओडिशा में पीएम सूर्य घर योजना के तहत छतों पर ‘सोलर पैनल’ लगाने में गंजाम सबसे आगे

राष्ट्रपति मुर्मु शिक्षक दिवस पर 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी

राष्ट्रपति मुर्मु शिक्षक दिवस पर 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी

दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश : उमस से राहत, वायु गुणवत्ता में भी सुधार

दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश : उमस से राहत, वायु गुणवत्ता में भी सुधार

भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में सीमा प्रबंधन और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा

भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में सीमा प्रबंधन और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स युवा और खेल मंत्रियों की दो दिवसीय बैठकें विशाखापत्तनम में होंगी

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स युवा और खेल मंत्रियों की दो दिवसीय बैठकें विशाखापत्तनम में होंगी

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026: सरकार ने 48 शिक्षकों के नामों की घोषणा की

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026: सरकार ने 48 शिक्षकों के नामों की घोषणा की

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के साथ पहली बैठक, संगठन और पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल एजेंडे में शामिल

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के साथ पहली बैठक, संगठन और पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल एजेंडे में शामिल

इंडियन ऑयल का सप्लाई समझौता मॉरिशस को कीमतों में उतार-चढ़ाव से बचाएगा और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करेगा: सरकार

इंडियन ऑयल का सप्लाई समझौता मॉरिशस को कीमतों में उतार-चढ़ाव से बचाएगा और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करेगा: सरकार

बिहार के बेतिया में तेज रफ्तार बस का कहर: सड़क किनारे नाच-गाना देख रही भीड़ को कुचला, 5 की मौत, 18 लोग घायल

बिहार के बेतिया में तेज रफ्तार बस का कहर: सड़क किनारे नाच-गाना देख रही भीड़ को कुचला, 5 की मौत, 18 लोग घायल

गृह मंत्री अमित शाह आज सिलीगुड़ी में एसएसबी की परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला और सैनिकों से करेंगे बातचीत

गृह मंत्री अमित शाह आज सिलीगुड़ी में एसएसबी की परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला और सैनिकों से करेंगे बातचीत