Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हिमाचल

चारों नगर निगमों में खिलेगा कमल, कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश: जयराम ठाकुर

15 मई, 2026 07:10 PM

मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नगर निगम चुनावों के प्रचार के अंतिम दिन मंडी के सभी 14 वार्डों में भव्य रोड शो और चौहट्टा बाजार में विशाल जनसभा के माध्यम से कांग्रेस सरकार के विरुद्ध शंखनाद करते हुए दावा किया है कि प्रदेश की चारों नगर निगमों मंडी, पालमपुर, धर्मशाला और सोलन में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। जनसभा को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों और झूठी गारंटियों से हिमाचल की जनता का मोहभंग हो चुका है और आज प्रदेश का हर वर्ग इस सरकार की कार्यप्रणाली से त्रस्त होकर इसे सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुका है। यह नगर निगम चुनाव महज स्थानीय चुनाव नहीं बल्कि प्रदेश में कांग्रेस की विदाई की पटकथा लिखने वाले साबित होंगे।


उन्होंने कहा कि मैं चारों जगह प्रचार करके आया हूँ और निश्चित रूप से कह सकता हूँ कि चारों जगह कमल खिलेगा और इस सरकार के विदाई की शहनाई बज उठेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर आदर्श चुनाव आचार संहिता के सरेआम उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि हार के डर से बौखलाई कांग्रेस अब प्रलोभन की राजनीति पर उतर आई है, जिसका प्रमाण मुख्यमंत्री द्वारा चुनावी सभाओं में खुलेआम यह कहना है कि कांग्रेस पार्षदों को जिताने पर वार्डों को 50 लाख से एक करोड़ रुपये का बजट दिया जाएगा।


उन्होंने इस बयान को लोकतंत्र की मर्यादा का अपमान और मतदाताओं को खरीदने का एक असफल प्रयास करार देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का यह कृत्य चुनाव आयोग की निष्पक्षता को चुनौती दे रहा है, जिसके विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज करवाकर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग कर रही है। ठाकुर ने मंडी में उमड़े जनसैलाब को भाजपा की विजय का अग्रिम संकेत बताते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे मतदान के दिन तक पूरी ऊर्जा के साथ डटे रहें क्योंकि जनता अब कांग्रेस के कुशासन और संवैधानिक संस्थाओं के अपमान का बदला लेने के लिए पूरी तरह तैयार है और आगामी मतगणना के दिन पालमपुर से लेकर सोलन तक कांग्रेस का पूरी तरह सूपड़ा साफ होना तय है। इस अवसर पर उनके साथ विधायक अनिल शर्मा, इंद्र सिंह गांधी, पूर्ण चंद, पूर्व मेयर वीरेंद्र भट्ट, भाजपा महामंत्री पायल वैद्य और जिलाध्यक्ष निहाल चंद भी उपस्थित रहे।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू