Wednesday, April 08, 2026
BREAKING
Artemis II की झलक: Orion spacecraft के 32 कैमरों ने कैद कीं पृथ्वी-चंद्रमा की अद्भुत तस्वीरें आरबीआई ने बढ़ाया ग्रोथ अनुमान, FY26 में 7.6% की उम्मीद पीएम मोदी 21 अप्रैल को पचपदरा में रिफाइनरी का करेंगे लोकार्पण मुद्रा योजना ने 11 साल में छोटे उद्यमियों, महिलाओं और हुनरमंद हाथों को दिया आत्मनिर्भरता का भरोसा: पीएम मोदी मुद्रा योजना के 11 साल पूरे, पीएम मोदी ने स्वरोजगार में योगदान को सराहा ईरान युद्ध विराम की घोषणा : ट्रंप के फैसले पर अमेरिका में मिली-जुली प्रतिक्रिया एनसीआर में ‘ग्रीन जोन’ में एक्यूआई, बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहावना, येलो अलर्ट जारी मिडिल ईस्ट संकट का असर, मेडागास्कर में ऊर्जा आपूर्ति ठप ईरान पर Donald Trump के संकेत से तेल बाज़ार को राहत, कीमतों में गिरावट आई ईरान संग युद्धविराम पर ट्रंप-नेतन्याहू की बातचीत, दो हफ्ते की रोक पर सहमति

राष्ट्रीय

चारधाम यात्रा अगले 24 घंटे के लिए स्थगित, गढ़वाल कमिश्नर ने दिए आदेश

29 जून, 2025 05:54 PM

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अगले 24 घंटे के लिए स्थगित कर दी गई है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए यह निर्णय लिया है। दरअसल, उत्तराखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते ऋषिकेश पहुंच चुके तीर्थयात्रियों को वहीं रोका जा रहा है। 

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि कल मौसम की स्थिति और मार्गों की समीक्षा के बाद आगे की यात्रा को लेकर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों की जानमाल की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि मौसम सामान्य होने तक यात्रा स्थलों की ओर प्रस्थान न करें। पांडेय ने कहा कि चार धाम यात्रा से संबंधित जिलों के प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है और राहत एवं बचाव दलों को सक्रिय किया गया है। 

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश की वजह से भूस्खलन होने के कारण कई जगह मार्ग अवरूद्ध हैं। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारानाथ और बदरीनाथ की यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को मौसम संबंधी जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने तथा इस दौरान सतर्क रहने की अपील की गयी है। प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि यात्रियों को सलाह दी गयी है कि बारिश के दौरान गैर जरूरी यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थान पर रुक कर बारिश के बंद होने की प्रतीक्षा करें। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी 21 अप्रैल को पचपदरा में रिफाइनरी का करेंगे लोकार्पण

पीएम मोदी 21 अप्रैल को पचपदरा में रिफाइनरी का करेंगे लोकार्पण

मुद्रा योजना ने 11 साल में छोटे उद्यमियों, महिलाओं और हुनरमंद हाथों को दिया आत्मनिर्भरता का भरोसा: पीएम मोदी

मुद्रा योजना ने 11 साल में छोटे उद्यमियों, महिलाओं और हुनरमंद हाथों को दिया आत्मनिर्भरता का भरोसा: पीएम मोदी

मुद्रा योजना के 11 साल पूरे, पीएम मोदी ने स्वरोजगार में योगदान को सराहा

मुद्रा योजना के 11 साल पूरे, पीएम मोदी ने स्वरोजगार में योगदान को सराहा

एनसीआर में ‘ग्रीन जोन’ में एक्यूआई, बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहावना, येलो अलर्ट जारी

एनसीआर में ‘ग्रीन जोन’ में एक्यूआई, बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहावना, येलो अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रेटर नोएडा को दिया बड़ा गिफ्ट, ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’ की स्थापना को दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रेटर नोएडा को दिया बड़ा गिफ्ट, ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’ की स्थापना को दी मंजूरी

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया का बड़ा फैसला: अब साल में सिर्फ दो बार होंगे CA फाइनल एग्जाम

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया का बड़ा फैसला: अब साल में सिर्फ दो बार होंगे CA फाइनल एग्जाम

दिल्ली विधानसभा में सेंध: आरोपी को आठ दिन की हिरासत में भेजा गया, आतंकी साजिश की भी होगी जांच

दिल्ली विधानसभा में सेंध: आरोपी को आठ दिन की हिरासत में भेजा गया, आतंकी साजिश की भी होगी जांच

बंगाल चुनाव : प्रधानमंत्री मोदी 9-12 अप्रैल तक सात चुनावी कार्यक्रमों में हो सकते हैं शामिल

बंगाल चुनाव : प्रधानमंत्री मोदी 9-12 अप्रैल तक सात चुनावी कार्यक्रमों में हो सकते हैं शामिल

शेरनी हैं ममता बनर्जी, भाजपा कुछ भी कर ले, बंगाल में उनका प्रभाव रहेगा बरकरार: संजय राउत

शेरनी हैं ममता बनर्जी, भाजपा कुछ भी कर ले, बंगाल में उनका प्रभाव रहेगा बरकरार: संजय राउत

दिल्ली की 1,511 कॉलोनियों को मिलेगा कानूनी दर्जा, सीएम रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का जताया आभार

दिल्ली की 1,511 कॉलोनियों को मिलेगा कानूनी दर्जा, सीएम रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का जताया आभार