Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

सेहत

चाय और कॉफी से कम होता है सिर और गले का कैंसर, शोध अध्ययन में हुआ खुलासा

26 दिसंबर, 2024 05:18 PM

एक अध्ययन के अनुसार, चाय और कॉफी के सेवन से सिर, गर्दन, मुंह और गले के कैंसर का खतरा कम हो सकता है। यह निष्कर्ष 'कैंसर' पत्रिका में प्रकाशित किया गया है, जिसमें यह दावा किया गया है कि यदि व्यक्ति रोजाना तीन से चार कप कॉफी पीते हैं, तो सिर और गर्दन के कैंसर का खतरा 17 प्रतिशत तक कम हो सकता है। वहीं एक कप चाय पीने से यह खतरा नौ प्रतिशत कम होता है।


इस अध्ययन में बताया गया है कि चाय और कॉफी में मौजूद कैफीन और अन्य बायोएक्टिव तत्वों के एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो कैंसर जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं। एक हालिया शोध में यह भी पाया गया है कि सीमित मात्रा में कॉफी का सेवन स्वस्थ जीवन के लिए फायदेमंद हो सकता है।

 

अमेरिका के यूटा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मेडिसिन में कार्यरत इस अध्ययन की वरिष्ठ लेखिका युआन-चिन एमी ली ने कहा- "इससे पहले भी चाय और कॉफी के सेवन और कैंसर के जोखिम में कमी पर शोध हो चुका है, लेकिन इस अध्ययन में हमने सिर और गर्दन के कैंसर पर इन पेयों के अलग-अलग प्रभावों का विश्लेषण किया है। इसमें यह भी दिखाया गया है कि कैफीन रहित कॉफी का भी सकारात्मक असर पड़ता है।"

 

इस अध्ययन में करीब 9,550 सिर और गर्दन के कैंसर के रोगियों और 15,800 बिना कैंसर वाले लोगों से जुड़े 14 अलग-अलग अध्ययनों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। शोधकर्ताओं ने यह पाया कि जो लोग चार कप से अधिक कैफीनयुक्त कॉफी पीते थे। उनके सिर और गर्दन के कैंसर का खतरा 17 प्रतिशत कम था। इसके अलावा इन लोगों में मुंह के कैंसर का खतरा 30 प्रतिशत कम और गले के कैंसर का खतरा 22 प्रतिशत कम पाया गया। साथ ही जिन लोगों ने तीन से चार कप कैफीनयुक्त कॉफी पी थी। उनका हाइपोफरीन्जियल कैंसर (गले के निचले हिस्से का कैंसर) का खतरा 41 प्रतिशत कम हो गया। दूसरी ओर कैफीन रहित कॉफी पीने से मुंह के कैंसर का खतरा 25 प्रतिशत कम हो गया।

 

चाय के सेवन से भी घटता है कैंसर का खतरा
चाय के सेवन से भी सिर, गर्दन और गले के कैंसर का खतरा कम हो सकता है। एक कप चाय पीने से सिर और गर्दन के कैंसर का खतरा नौ प्रतिशत और हाइपोफरीन्जियल कैंसर का खतरा 27 प्रतिशत कम हो जाता है। हालांकि, शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि एक दिन में एक कप से ज्यादा चाय पीने से लैरिंक्स (स्वरयंत्र) के कैंसर का खतरा 38 प्रतिशत अधिक हो सकता है।

 

अध्ययन के निष्कर्षों में विविधता
शोधकर्ताओं का यह भी कहना है कि इस अध्ययन में जिन आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है। वे मुख्य रूप से उत्तर अमेरिका और यूरोप के देशों से आए थे। इसलिए इन निष्कर्षों को अन्य देशों जैसे दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका और एशिया में समान रूप से लागू नहीं किया जा सकता है, क्योंकि इन क्षेत्रों में चाय और कॉफी पीने की आदतें अलग हो सकती हैं।

 

एमी ली ने कहा- "कॉफी और चाय की आदतें हर जगह अलग-अलग हैं, और हमारे निष्कर्ष इस बात को रेखांकित करते हैं कि कैंसर के जोखिम को कम करने में चाय और कॉफी के प्रभाव पर और अधिक आंकड़ों और आगे के शोध की आवश्यकता है।"

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

कंधों में अकड़न, पीठ-कूल्हे में दर्द, या खराब पोस्चर का अस्थमा से कनेक्शन, गोमुखासन से सुधरेगी सेहत

कंधों में अकड़न, पीठ-कूल्हे में दर्द, या खराब पोस्चर का अस्थमा से कनेक्शन, गोमुखासन से सुधरेगी सेहत

गर्मी को हराना है तो शरीर को रखें हाइड्रेटेड, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

गर्मी को हराना है तो शरीर को रखें हाइड्रेटेड, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक

कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक

पोषक तत्वों से भरपूर ये जंगली फल, सेहत का साथी कहलाता है 'इंडियन चेरी'

पोषक तत्वों से भरपूर ये जंगली फल, सेहत का साथी कहलाता है 'इंडियन चेरी'

क्या आपकी थाली में सभी रंग शामिल हैं? जानें गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है 'सतरंगी थाली'

क्या आपकी थाली में सभी रंग शामिल हैं? जानें गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है 'सतरंगी थाली'

बैचेनी, घबराहट और तनाव से परेशान? छोटे बदलाव से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है '7बी' फॉर्मूला

बैचेनी, घबराहट और तनाव से परेशान? छोटे बदलाव से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है '7बी' फॉर्मूला

क्या आप स्ट्रेस, कब्ज, पेट की चर्बी या पीठ दर्द की समस्याओं से जूझ रहे हैं? भुजंगासन से मिलेगी राहत

क्या आप स्ट्रेस, कब्ज, पेट की चर्बी या पीठ दर्द की समस्याओं से जूझ रहे हैं? भुजंगासन से मिलेगी राहत

बदलते मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल, भूलकर भी न करें ये गलतियां

बदलते मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल, भूलकर भी न करें ये गलतियां

गर्मियों में अमृत से कम नहीं खट्टा-रसीला नींबू, सेवन के जबरदस्त फायदे

गर्मियों में अमृत से कम नहीं खट्टा-रसीला नींबू, सेवन के जबरदस्त फायदे

डिहाइड्रेशन से बचाव का आसान उपाय 'ओआरएस', शरीर में बनाता है नमक-पानी का संतुलन

डिहाइड्रेशन से बचाव का आसान उपाय 'ओआरएस', शरीर में बनाता है नमक-पानी का संतुलन