चंडीगढ़(पुनीत महाजन ) कोऑर्डिनेशन कमेटी की 7वी डेलीगेशन कॉन्फ्रेंस में चंडीगढ़ बिल्डिंग मेंटीनेंस वर्कर्स यूनियन के 25 डेलीगेट्स होगे शामल ...वर्किंग कमेटी मीटिंग मे लिया फैसला..
चण्डीगढ़ बिल्डिंग मेंटीनेंस वर्कर्स यूनियन की मीटिंग यूनीयन के प्रधान कर्पन की अध्यक्षता मे हुई। मीटिंग मे फैसला लिया गया कि कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्प्लॉयज एंड वर्कर्स यूटी चण्डीगढ़ की 14 सितंबर को होने जा रही 7वी डेलिगेशन कॉन्फ्रेंस में बिल्डिंग मेंटीनेंस विभाग के 25 डेलीगेट्स हिसा लेंगे।
मीटिंग को संबोधन करते हुए कोऑर्डिनेशन कमेटी के महासचिव राकेश कुमार तथा यूनियन के प्रधान कर्पन ने कहा कि कानफ्रेंस मे 37 यूनियनों के 500 डेलीगेट्स हिसा लेगे। कांफ्रेंस मे यूटी मुलाजिमों की मांगों पर विचार किया जाएगा तथा अगले एक्शन प्रोग्राम उलीके जाएंगे।
उन्होंने मांग को कि आउट सोर्स्ड वर्करों को कॉन्ट्रैक्ट लेबर रेगुलेशन एंड अबॉल्शन एक्ट 1970 तथा रूल्स 1971 के अनुसार समान काम के लिए समान वेतन दिया जाए, पेमेंट ऑफ बोनस एक्ट (एमेंडेड 2015 )लागू किया जाए,वर्करों को सैलरी समय पर दी जाए, रिवाइज्ड डीसी रेट्स का एरियर जल्द दिया जाए मीटिंग को औरों के इलावा हरदीप सिंह, परकाश,धर्मेंद्र ,राजकुमार तथा सतनाम ने सा संबोधन किया।