Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हिमाचल

चंबा से ऊना जा रही बस नूरपुर में हादसे का शिकार, 15 से अधिक यात्री घायल

03 मई, 2026 04:45 PM

कांगड़ा जिले के नूरपुर में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां रविवार को यात्रियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में बस में सवार करीब 26 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायलों में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया है, शेष घायलों का नूरपुर सिविल अस्पताल में उपजारी जारी है। प्रशासन की ओर से गंभीर रूप से घायलों को 5 हजार रुपये और घायलों को 2 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।

जानकारी के अनुसार देवी दर्शन नाम की यह बस चंबा से ऊना जा रही थी। इसी दौरान नूरपुर के नियाजपुर में चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा रविवार सुबह 11 बजे के करीब पेश आया। शुरुआती चर्चाओं में सामने आया कि बस चालक को हार्टअटैक आया और फिर बस बीच सड़क पर पलट गई। घटना के बाद स्थानीय लोग और स्थानीय प्रशासनिक पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल नूरपुर पहुंचाया गया। अब तक 26 घायलों की सूचना मिली है। अब तक की जानकारी के अनुसार, बस में अधिकतर सवारियां जिला चंबा की बताई जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि चंबा से बस सुबह साढ़े छह बजे ऊना के लिए रवाना हुई थी और फिर 11 बजे के करीब नूरपुर के निजायपुर में शनिदेव मंदिर के करीब पहुंचने पर हादसे का शिकार हो गई। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिन्हें चोटें आई हैं। बताया जा रहा है पांच से ज्यादा यात्रियों की हालत गंभीर है। फिलहाल, हादसे के कारणों की सही पुष्टि पुलिस की ओर से की जा रही है।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, बस में सवार घायल ने बताया कि ड्राइवर बहुत तेज रफ्तार से बस चला रहा था।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू