Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

चंडीगढ़ हिट एंड रन केस:पूर्व मेजर ने थार से रौंदा था; CCTV के आधार पर पुलिस ने पकड़ा, जमानत मिली

17 जनवरी, 2023 08:06 PM

इंडियन आर्मी के पूर्व मेजर को 'हिट एंड रन' केस में चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट अधिकतम 6 महीने तक की सजा सुना सकती है। उसके खिलाफ सेक्टर 36 थाना पुलिस ने स्ट्रे डॉग्स को खाना खिला रही लड़की को टक्कर मार घायल करने का केस दर्ज किया है। बीते सोमवार को उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने जमानत दे दी थी।

उसके खिलाफ IPC की धारा 279 (उतावलेपन में ड्राइविंग करना) और 337(उतावलेपन या लापरवाही भरे कृत्य से किसी को चोट पहुंचाना) के तहत केस दर्ज किया है। धारा 279 में अधिकतम 6 महीने कैद या 1 हजार रुपए जुर्माना अथवा दोनों एवं धारा 337 में 6 महीने कैद या 500 रुपए जुर्माना अथवा दोनों का प्रावधान है।

शराब के नशे में नहीं था
पुलिस के मुताबिक, संदीप एक्सीडेंट के समय नशे की हालत में नहीं था। उसकी थार केस प्रॉपर्टी के रूप में जब्त कर ली गई थी। तेजस्विता कौशल नामक 24 वर्षीय घायल युवती के सिर में गंभीर चोट आई थी। ऐसे में उसके सिर के एक हिस्से के बाल काट कर 18 टांके लगाने पड़े थे। घटना के तुरंत बाद उसे GMSH-16 ले जाया गया था। हालांकि अब उसकी हालत ठीक है और हॉस्पिटल से छुट्‌टी मिल चुकी है।

आती थार को नहीं देख पाई थी
तेजस्विता सड़क पर पीठ कर झुक कर डॉग्स को खाना खिला रही थी और सड़क से गुजरती थार को नहीं देख पाई थी। हालांकि वह सड़क के किनारे पर थी। वहीं थार चालक ने भी उसे नहीं देखा और टक्कर मार दी और उसके बाद भी मदद की बजाय भाग गया था।

राजस्थान की कंपनी में लगा है
आरोपी संदीप शाही राजस्थान की किसी सिक्योरिटी कंपनी के लिए काम करता है। बीते शनिवार रात को करीब 11 बजे फर्नीचर मार्केट, सेक्टर 52 पर सड़क किनारे यह हादसा हुआ था। 24 साल की लड़की को मेजर अपनी थार से टक्कर मार फरार हो गया था।

फर्नीचर मार्किट का CCTV अहम सबूत
यह सारी घटना एक फर्नीचर शॉप में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। यह एविडेंस के रूप में अहम सबूत है। तेजस्विता रोज की तरह अपनी मां के साथ स्ट्रे डॉग्स को खाना खिलाने गई थी। महिंद्रा थार में बैठे मोहाली फेज 2 के संदीप शाही (40) नामक व्यक्ति ने लड़की को टक्कर मार दी थी। उसे सड़कों पर लगे कई CCTV कैमरों की मदद से नंबर ट्रेस कर दबोचा गया था।

कोई नहीं रुका था
घायल लड़की की मां मंजीत कौर ने कहा था कि घटना के बाद उसने कई राहगीरों को मदद के लिए पुकारा मगर कोई नहीं रुका। ऐसे में उन्होंने अपने पति ओजस्वी कौशल को घटना की जानकारी दी। वह सेक्टर 51 घर से आए और उसके बाद तेजस्विता को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। तेजस्विता ने आर्किटेक्ट में बैचलर डिग्री ली हुई है। वह सिविल सर्विसेज एग्जाम की तैयारी कर रही थी।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका