Thursday, July 09, 2026
BREAKING
ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना

चंडीगढ़

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का वीडियो कांड:MBA स्टूडेंट और आर्मी जवान पर आरोप तय की कार्रवाई पर आज सुनवाई

12 दिसंबर, 2022 06:13 PM

इंडियन आर्मी जवान के ब्लैकमेल करने पर पंजाब के घड़ुआं (खरड़) स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की MBA स्टूडेंट द्वारा अपनी न्यूड वीडियो बनाने और अन्य स्टूडेंट्स की न्यूड फोटो खींचने के मामले में आज सुनवाई है। दोनों आरोपियों को आज पेश किया जाएगा।

खरड़ कोर्ट में पुलिस दोनों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर चुकी है। अब इनके खिलाफ चार्ज फ्रेम की कार्रवाई चल रही है। जिसके बाद क्रिमिनल ट्रायल शुरू होगा। करीब महीना भर पहले पंजाब पुलिस की SIT ने इनके खिलाफ आपराधिक धाराओं में चार्जशीट दायर की थी।

रंकज वर्मा और सन्नी मेहता को क्लीन चिट
पुलिस ने मामले में IPC की धाराएं 354ए, 354 सी, 354 डी, 506,509, 511 एवं IT एक्ट की धाराएं 66 सी, 66 डी, 66 ई, 67 ए, 84 सी लगाई हैं। केस की शुरुआत में पकड़े गए शिमला के रंकज वर्मा और सन्नी मेहता को पुलिस क्लीन चिट दे चुकी है। दोनों युवक जमानत पर बाहर हैं। आरोपी जवान संजीव सिंह की हाईकोर्ट में जमानत याचिका पर दिसंबर के तीसरे सप्ताह में सुनवाई होगी।

हॉस्टल गर्ल्स को वॉशरूम में वीडियो बनाने का शक था
बीती 17 सितंबर को यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स ने आरोपी गर्ल स्टूडेंट पर आरोप लगाए थे कि उसने कुछ गर्ल्स की वॉशरूम में नहाते हुए न्यूड वीडियो बनाई है। यूनिवर्सिटी में 2 दिन भारी हंगामा और प्रदर्शन हुआ था। पुलिस ने आरोपी MBA फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट और शिमला से रंकज वर्मा और सन्नी मेहता को उठा कर तीनों पर केस दर्ज किया था।

संजीव सिंह को 24 सितंबर को गिरफ्तार किया था
बाद में अरुणाचल प्रदेश में पोस्टेड जम्मू निवासी जवान संजीव सिंह को 24 सितंबर को गिरफ्तार कर लाया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जवान लड़की को उसकी न्यूड वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर उससे बाकी गर्ल स्टूडेंट्स की वीडियो मांग रहा था जो उसके साथ यूनिवर्सिटी हॉस्टल में थी।

क्या कहा था चार्जशीट में
पुलिस ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि उनकी जांच में स्पष्ट हुआ है कि आरोपी संजीव सिंह ने आरोपी स्टूडेंट से यूनिवर्सिटी की अन्य गर्ल स्टूडेंट्स की न्यूड वीडियो और फोटो की मांग की गई थी। यूनिवर्सिटी में यह बात फैलने पर यूनिवसिर्टी में करीब 13 हजार स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन किया था। हालात को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रबंधन को 19 सितंबर से 26 सितंबर तक छुट्टियों का ऐलान करना पड़ा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT का भी गठन हुआ था।

फौजी के मोबाइल पर रंकज की DP
पुलिस चार्जशीट के मुताबिक आरोपी स्टूडेंट और आर्मी जवान के मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच में 12 सितंबर, 2022 से 17 सितंबर, 2022 की चैट से पता चला कि कुछ चैट के बाद संजीव सिंह ने स्टूडेंट से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मांगे थे। वह आरोपी की वॉट्सऐप DP देख कर प्रभावित हो गई थी। उसने अपनी खुद की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेजे थे। हालांकि बाद में संजीव उसे ब्लैकमेल करते हुए और फोटो एवं वीडियो की डिमांड करने लगा था। वह बाकी स्टूडेंट्स की भी फोटो एवं वीडियो की डिमांड करने लगा। संजीव सिंह होशियारपुर के किसी मोहित कुमार के नाम से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर यूज कर रहा था।

MBA स्टूडेंट ने फोटो लेने के प्रयास किए थे
आरोपी स्टूडेंट ने जवान द्वारा उसे ब्लैकमेल किए जाने की बात किसी को बताने की बजाय संबंधित हॉस्टल की सातवीं मंजिल पर वॉशरूम नंबर 2 में एक अज्ञात गर्ल स्टूडेंट की आपत्तिजनक फोटो लेने का प्रयास किया। वहीं हॉस्टल की अन्य स्टूडेंट्स की फोटो कैप्चर करने का भी प्रयास किया। हालांकि वह ऐसा नहीं कर पाई। उसने सिर्फ बाकी कुछ स्टूडेंट्स की सामान्य फोटो और वीडियो संजीव को भेजी थी। हालांकि फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि आरोपी स्टूडेंट के फोन से यूनिवर्सिटी की किसी भी स्टूडेंट की आपत्तिजनक फोटो नहीं खींची गई। न ही उसने आगे किसी को भेजी थी।

शावर रूम के नीचे स्पेस थी
यूनिवर्सिटी के संबंधित हॉस्टल की सातवीं मंजिल पर बायीं तरफ के वॉशरूम के पहले शावर रूम में फ्लोर और दरवाजे के बीच नीचे 13.3 सैंटीमीटर की स्पेस थी। दरवाजे के बंद होने पर नीचे से आसानी से फोटो और वीडियो बनाई जा सकती थी। दूसरे और तीसरे शावर रूम में दरवाजे और फ्लोर के बीच ज्यादा स्पेस नहीं थी कि दरवाजा बंद होने पर उसमें से फोटो या वीडियो बनाई जा सके। तीनों शावर रूम में दरवाजे और सीलिंग के बीच 3 फीट, 4 इंच की स्पेस थी। किसी भी 5 फीट के व्यक्ति द्वारा हाथ उठा कर आसानी से यहां से वीडियो और फोटो बनाई जा सकती है।

फौजी के 2 मोबाइल जब्त किए थे
पुलिस ने फौजी संजीव सिंह के 2 मोबाइल जब्त किए थे। इनकी फोरेंसिक जांच में काफी डेटा सामने आया था। आरोपी स्टूडेंट ने उसे अपनी न्यूड वीडियो भेजी थी। इसी के दम पर फौजी उसे ब्लैकमेल करने लगा था। वहीं स्टूडेंट के परिवार को भी धमकाया था। आरोपी ने अपने मोबाइल में चल रहे सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए स्टूडेंट से फ्रेंडशिप की थी। जिसके बाद वीडियो कॉलिंग के जरिए वह आपस में बात करते थे। मामले में शिकायतकर्ता यूनिवर्सिटी में DSW ऑफिस में मैनेजर (हॉस्टल) ऋतु रनौत शिकायतकर्ता हैं। वार्डन राजविंदर कौर को कुछ गर्ल्स ने कहा था कि उन्हें शक है कि आरोपी स्टूडेंट ने उनकी नहाते हुए न्यूड वीडियो बनाई है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार