Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में आज 'कोविड मॉक ड्रिल':गवर्नमेंट हॉस्पिटल्स में कोरोना बेड्स, स्टाफ, टेस्टिंग किट्स, एंबुलेंस का होगा मूल्यांकन

27 दिसंबर, 2022 12:52 PM

दुनिया के कई देशों में एक बार फिर से कोरोना संकट मंडराने लगा है। ऐसे में चंडीगढ़ प्रशासन का हेल्थ विभाग केंद्र के आदेशों पर आज शहर के गवर्नमेंट हॉस्पिटलों में कोविड-19 इमरजेंसी मॉक ड्रिल करेगा। हाल ही में चंडीगढ़ प्रशासन ने गवर्नमेंट हॉस्पिटलों की इमरजेंसी में आने वाले सभी मरीजों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिए थे। वहीं OPD में आने वाले मरीजों के भी लक्षण देख उनके कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं।

चंडीगढ़ में फिलहाल कोरोना केस 2 या 3 ही हैं मगर फिर भी केंद्र से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उचित प्रबंध करने को कहा है ताकि किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में इस महामारी से निपटा जा सके। डायरेक्टर, हेल्थ सर्विसेज डा. सुमन सिंह ने कहा कि मॉक ड्रिल में कोविड प्रबंधों को लेकर इंटरनल असेसमेंट की जाएगी।

यह सब देखा जाएगा
इस मॉक ड्रिल का मकसद शहर में कोविड प्रबंधन को लेकर हेल्थ सेवाओं को 'ऑपरेशनल रेडीनेस' को सुनिश्चित करना है। वहीं हेल्थ विभाग शहर में आइसोलेशन बेड्स, ऑक्सीजन वाले आइसोलेशन बेड्स, ICU बेड्स और वैंटिलेटर वाले बेड्स की उपलब्धता को सुनिश्चित करेगा। वहीं इस मॉक ड्रिल के दौरान डॉक्टर्स, नर्सों, पैरामेडिक्स और AYUSH डॉक्टरों की उपलब्धता को भी जांचा जाएगा।

वहीं हेल्थ विभाग एडवांस और बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की उपलब्धता भी जांचेगा। लेबोरेट्रीज में कोविड टेस्टिंग की क्षमता को भी जांचा जाएगा। RT-PCR और RAT किट्स की उपलब्धता के अलावा टेस्टिंग उपकरण आदि की भी जांच की जाएगी।

चंडीगढ़ में कोरोना की मौजूदा स्थिति
शहर में इस वक्त कोरोना के 3 एक्टिव केस हैं। वहीं पिछले एक सप्ताह का पॉजीटिविटी रेट 0.15 प्रतिशत है। बीते कुछ दिनों से कोरोना टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। अभी तक शहर में कोरोना प्रभावित 1181 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 98,161 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार