Thursday, July 09, 2026
BREAKING
एसएआई और सफदरजंग स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर के बीच एमओयू, स्पोर्ट्स साइंस और एथलीट देखभाल को मिलेगा बढ़ावा डीआरडीओ ने लंबी दूरी के निर्देशित रॉकेट पिनाका का सफल उड़ान परीक्षण किया ऑस्ट्रेलियनसुपर के 500 मिलियन एयू डॉलर के निवेश पर वित्त मंत्री ने जताई खुशी, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद गुजरात के डेटा सेंटर लक्ष्यों की तुलना में डिप्टी सीएम संघवी ने विफल सेमीकंडक्टर पहलों पर उठाए सवाल भारत-ऑस्ट्रेलिया में रक्षा उद्योगों के एकीकरण पर बनी सहमति, हिंद-प्रशांत के लिए जारी की संयुक्त घोषणा मेलबर्न में पीएम मोदी बोले-हमारा एजेंडा वनडे, फैसले टी20 और साझेदारी टेस्ट मैच की तरह लंबे समय तक टिकने वाली औपचारिक स्वागत समारोह में झलकी भारत-ऑस्ट्रेलिया की गहरी रणनीतिक साझेदारी: विदेश मंत्रालय मध्यपूर्व संकट से कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बाद भी भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत : आईएमएफ भारत के साथ आर्थिक संबंध बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे: ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से सोना फिसला, चांदी 2.23 लाख रुपए के नीचे

चंडीगढ़

चंडीगढ़-जीरकपुर फ्लाईओवर जल्द फंक्शनल:एक सेक्शन बन कर तैयार; 10 दिसंबर तक दूसरे का काम भी होगा पूरा

03 दिसंबर, 2022 06:18 PM

चंडीगढ़-जीरकपुर हाईवे पर वाहन चालकों को महीनों से आ रही दिक्कत अब जल्द ही दूर होने वाली है। यहां हाईवे पर बन रहे फ्लाईओवर का काम कुछ ही दिनों में पूरा होने वाला है। चंडीगढ़ से जीरकपुर जाने वाले ट्रैफिक के लिए फ्लाईओवर का रास्ता बन कर तैयार हो चुका है। इस पर ट्रायल भी किया जा चुका है। बीते शुक्रवार को यहां ट्रायल के तौर पर बसें और मोटरसाइकिल, कार आदि वाहन चलवाए गए थे।

वहीं जीरकपुर से चंडीगढ़ जाने वाले सेक्शन पर काम जल्द पूरा होने वाला है। इस फ्लाईओवर का इसी महीने उद्घाटन होगा। जानकारी के मुताबिक, 10 दिसंबर तक यह फ्लाईओवर पूरी तरह से फंक्शनल हो जाएगा।

10 करोड़ से बना फ्लाईओवर
लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस फ्लाईओवर को पहले 3 अगस्त तक बन कर तैयार होना था। वहीं इसके बाद अक्तूबर के अंत तक इसे पूरा करने की डेडलाइन रखी गई थी। हालांकि कंस्ट्रक्शन मैटीरियल और मजदूरों की कमी के चलते देरी होती रही। मोहाली के डिप्टी कमिश्नर ने बीते 1 दिसंबर को इस फ्लाईओवर का दौरा किया था। इसके बाद 2 दिसंबर को ट्रायल बेसिस पर एक सेक्शन पर ट्रैफिक निकाला गया था।

अभी यह काम बचा
अभी इस फ्लाईओवर के नीचे अंडरपास का निर्माण कार्य थोड़ा बाकी बचा है। वहीं सर्विस रोड के साथ सीवेज के गड्‌ढे भी भरे जाने हैं। फ्लाईओवर के निर्माण के चलते सर्विस लेन में गड्‌ढे पड़ गए हैं। यहां वाहन चालकों को भारी दिक्कत हो रही है। वहीं एंबुलेंस को गुजरने में भी दिक्कत हो रही है। इन गड्‌ढों को भरा जाएगा। सड़क की रिकार्पेटिंग भी हो सकती है। ज्यादा दिक्कत जीरकपुर से चंडीगढ़ जाने वाली सर्विस लेन पर है।

यह है फ्लाईओवर निर्माण की अहम वजह
इस फ्लाईओवर को बनाने की बड़ी वजह पभात (जीरकपुर) से गुजरने वाले भारी ट्रकों को अंडरपास के जरिए रास्ता देना है। इन ट्रकों के कारण छोटे वाहनों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। बता दें कि चंडीगढ़-जीरकपुर हाईवे पर कई मैरिज पैलेस बने हैं। सीजन में यहां बारातियों और उनकी गाड़ियों के चलते जाम की स्थिति बन जाती है। फ्लाईओवर के निर्माण के बाद अब लोगों को राहत मिलेगी।

स्लो कैरिजवे का काम जारी
वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़-जीरकपुर हाईवे के पास सड़क पर स्लो कैरिजवे का काम भी जारी है। इससे चंडीगढ़ से जीरकपुर और जीरकपुर से चंडीगढ़ जाने वाले ट्रैफिक को गुजरने में आसानी होगी। चंडीगढ़ से जीरकपुर जाने वाली सड़क पर कैरिजवे का काम काफी हद तक हो चुका है। पक्की सड़क बनने से पहले ही यहां ट्रैफिक निकलना शुरू हो गया है। वहीं जीरकपुर से चंडीगढ़ वाली सड़क पर इस कैरिजवे का काम थोड़ा धीमा है। सड़क के दोनों तरफ इस स्लो कैरिजवे बनने से दोनों तरफ से यह हाईवे 36 फीट (18-18 फीट) और चौड़ा हो जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार