Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

चंडीगढ़ से कश्मीर के लाल चौक तक...100 बेटियों ने शुरू की ये अनोखी 'तिरंगा यात्रा, CM सैनी ने दिखाई हरी झंडी

12 अगस्त, 2025 08:32 PM

चंडीगढ़  : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर से एक ऐतिहासिक 'तिरंगा यात्रा' को हरी झंडी दिखाई। मीडिया स्टूडेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह यात्रा पंजाब से होते हुए 18 अगस्त को कश्मीर के ऐतिहासिक लाल चौक पर संपन्न होगी। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने 'भारत माता' के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

छात्राओं के हौसले को CM का सलाम

इस यात्रा की सबसे खास बात यह है कि इसका पूरा नेतृत्व और प्रबंधन 100 से अधिक छात्राएं कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने छात्राओं के इस जज्बे की सराहना करते हुए कहा, “यह यात्रा न केवल हरियाणा की बेटियों की ताकत और साहस को दर्शाती है, बल्कि पूरे देश की नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व करती है। जब हमारी बेटियां किसी अभियान का नेतृत्व करती हैं, तो उसमें संवेदनशीलता और संकल्प कई गुना बढ़ जाता है।” उन्होंने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नारी शक्ति और 'नए भारत' का जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों से महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने हाल के 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए कहा कि विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी जैसी बेटियों ने देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने जोर देकर कहा, "आज का भारत एक 'नया भारत' है, जो मजबूत और आत्मनिर्भर बनकर तेजी से आगे बढ़ रहा है।"

"तिरंगा हमारी शान है"

तिरंगे के महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "तिरंगा हमारे दिलों में है, हमारे कर्मों में है और यह हमारा गौरव है। यह हमारे पूर्वजों के बलिदान और देशभक्ति की अनमोल विरासत है।" उन्होंने देशवासियों को 15 अगस्त को आने वाले स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और आयोजक मौजूद रहे। पूरा कार्यक्रम 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम' और 'जय हिंद' के नारों से गूंज उठा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान