चंडीगढ़ प्रशासक ने आज चंडीगढ़ निगम की ऑल पार्टी मीटिंग हुई। डड्डू माजरा डंपिंग ग्राउंड को लेकर यह मीटिंग हुई। इस दौरान सभी पार्टियों को पार्षद मौजूद रहे। ऑल पार्टी मीटिंग के बाद पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि काउंसलरों को बहस नहीं करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि सॉलिट वेस्ट प्लांट डड्डू माजरा ही लगेगा। डड्डू माजरा के अलावा किसी और की कोई जगह नहीं है।