चंडीगढ़ : एनसीसी ग्रुप चंडीगढ़ के तत्वावधान में 1 नेवल यूनिट चंडीगढ़ द्वारा चंडीगढ़ ग्रुप के कुल 200 कैडेट्स के लिए 4 दिवसीय स्कूबा डाइविंग कैंप संपन हो गया। इस चार दिवसीय कैंप का उद्घाटन 25 मई को ब्रिगेडियर वी.एस. चौहान, ग्रुप कमांडर, चंडीगढ़ ग्रुप द्वारा किया गया था। इस कैंप का उद्देश्य कैडेट्स को अंडरवॉटर डाइविंग गतिविधियों का व्यापक प्रशिक्षण एवं अनुभव प्रदान करना है। इसके अतिरिक्त, ग्रुप के उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले कैडेट्स के सम्मान में एक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी 4 बटालियनों के कैडेट्स को विभिन्न एनसीसी प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।