Thursday, September 03, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

चंडीगढ़

चंडीगढ़ के स्कूलों और हरियाणा सीएम कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी

21 मई, 2026 01:46 PM

चंडीगढ़ : देश के अलग-अलग हिस्सों लगातार स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को धमकीभरे संदेश मिल रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को चंडीगढ़ के कुछ स्कूलों और हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। चंडीगढ़ के स्कूलों और हरियाणा सीएम के कार्यालय को ईमेल के जरिए धमकी दी गई है। तथाकथित ईमेल में चंडीगढ़ के स्कूलों में दोपहर 1.11 बजे बम धमाके की धमकी दी गई। इसमें लिखा है, "खालिस्तान वाले बच्चियों के खिलाफ नहीं है। अपने बच्चे बचाओ।" वहीं, ईमेल में हरियाणा सीएम कार्यालय में दोपहर 3.11 बजे बम विस्फोट की धमकी दी गई है। इसमें लिखा, "जून 1984 दरबार साहिब हिंदुस्तानी फौज के हमले में हरियाणा ने मिठाई बांटी थी। इसका बदला।" इसके अलावा, दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रेक पर 6 जून तक लगातार आईईडी धमाके की धमकी दी गई है।

इस धमकी भरे ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है और संबंधित जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रारंभिक जांच में ईमेल को गंभीर धमकी मानते हुए सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले 13 मई को मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ को निशाना बनाते हुए धमकियां दी गई थीं। उस समय चंडीगढ़ स्थित भाजपा मुख्यालय और दिल्ली में मौजूद पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय का भी जिक्र किया गया। वहीं, 7 मई को जालंधर के कई स्कूलों को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले थे, जिनमें बम धमाकों और आत्मघाती हमलों की बात कही गई थी। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को जान से मारने की धमकी मिलने की खबरें भी सामने आई थीं।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

उपराष्ट्रपति का PU दौरा कल; रूट डायवर्शन को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी...घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

उपराष्ट्रपति का PU दौरा कल; रूट डायवर्शन को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी...घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

51 रचनाकार तिरंगा पटका एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित  पुस्तक ‘कुछ पल तुम्हारे चाहिए’ का विमोचन

51 रचनाकार तिरंगा पटका एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित पुस्तक ‘कुछ पल तुम्हारे चाहिए’ का विमोचन