Tuesday, August 25, 2026
BREAKING
भारत की सभ्यतागत विशिष्टताओं को तकनीक और नवोन्मेष से जोड़ें : पीएम मोदी पहली तिमाही में घरों की कीमतों में बढ़त घटकर 3.6% हुई: RBI दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का रेड अलर्ट जारी तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति बोले- अमेरिका बदले अपना रवैया निःस्वार्थ और निर्लोभी लोगों से मित्रता करने वाला कभी दुःखी नहीं होता : पीएम मोदी तैयार हो रही है महिलाओं की NSG कमांडो बैच, पहला कमांडो कन्वर्जन कोर्स शुरू, काउंटर टेरर ऑपरेशन में बढ़ेगी भागीदारी UPI के 10 साल: भारत के डिजिटल भुगतान की क्रांति अब 11 देशों तक पहुंची मध्य पूर्व तनाव और एक्सपायरी से दबाव में बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती गिरावट घर बैठे मिलेगी डाक विभाग की सेवाएं, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लॉन्च किया ‘डाक सेवा’ ऐप शेयर बाजार की साइबर सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी, SEBI ने लॉन्च किया ‘साइबर सुरक्षा पोर्टल’

राष्ट्रीय

घर बैठे मिलेगी डाक विभाग की सेवाएं, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लॉन्च किया ‘डाक सेवा’ ऐप

25 अगस्त, 2026 01:07 PM

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को कहा कि डाक विभाग का ‘डाक सेवा’ ऐप उपभोक्ताओं को घर बैठे स्पीड पोस्ट, पार्सल बुकिंग, मनीऑर्डर समेत डाक विभाग की विभिन्न सेवाएं लेने की सुविधा देगा।

सिंधिया ने ऐप की शुरुआत की घोषणा करते हुए कहा कि परीक्षण के दौरान इसे 10 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है और इसकी सेवाएं पूरे देश में उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे ग्राहक घर या कार्यालय में बैठे सिर्फ एक क्लिक के जरिये डाक विभाग की सभी सेवाएं डाक सेवा ऐप पर बुक कर सकेंगे। इस ऐप के माध्यम से अब तक 99 लाख पार्सल बुक किए जा चुके हैं।’’

डाक सेवा ऐप 23 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इसमें यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग और कार्ड के जरिये डिजिटल भुगतान की सुविधा भी है। एसबीआई ई-पे के माध्यम से ऑनलाइन बिल भुगतान के साथ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बुकिंग की प्रक्रिया को भी आसान और एकीकृत बनाया गया है।

संचार राज्यमंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने कहा कि ग्राहक अपने घर तक सेवाएं चाहते हैं, कारोबारी भरोसेमंद लॉजिस्टिक व्यवस्था चाहते हैं और भारतीय डाक के कर्मचारियों को भी ऐसे प्रभावी साधनों की जरूरत है, जिससे वे अधिक दक्षता से लोगों की सेवा कर सकें।

उन्होंने कहा, ‘‘डाक विभाग को इन सभी जरूरतों के अनुरूप खुद को बदलना होगा। पिछले कुछ दशकों में युवा भारतीयों की एक पीढ़ी के बीच डाक विभाग की प्रासंगिकता धीरे-धीरे कम हुई है। पार्सल भेजने के लिए लोग अक्सर दूसरे विकल्प तलाशने लगे और बीमा या वित्तीय सेवाओं के लिए निजी डिजिटल माध्यमों का रुख करने लगे। हालांकि, भारतीय डाक की पहुंच, किफायती सेवाएं और पीढ़ियों से कायम भरोसा ऐसी खूबियां हैं, जिनकी बराबरी बहुत कम संस्थान कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि डाक विभाग चार क्षेत्रों प्रौद्योगिकी को उन्नत कर, नीति रूपरेखा में बदलाव, संगठनात्मक संस्कृति में बदलाव और भौतिक बुनियादी ढांचे में सुधार में बदलाव के जरिये खुद को बदल सकता है।

डाक विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सिंधिया ने ‘डाक मित्र’ ऐप भी पेश किया और 14 नवीनीकृत डाकघरों का उद्घाटन किया।

पेम्मासानी ने कहा कि जिस तरह डाक सेवा ऐप नागरिकों को सशक्त बनाता है, उसी तरह डाक मित्र ऐप भारतीय डाक के कर्मचारियों को सशक्त बनाता है।

मई, 2025 में ऐप के पहले संस्करण की शुरुआत के बाद से डाक मित्र ऐप 1.4 लाख शाखा डाकघरों में काम कर रहा है। इसने 2.45 करोड़ घरेलू स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग में मदद की है और 15.09 करोड़ डाक वस्तुओं की डिलीवरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस पहल से 1,102 करोड़ रुपये का नया प्रीमियम संग्रह हुआ है, जबकि कुल प्रीमियम संग्रह 5,431 करोड़ रुपये रहा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत की सभ्यतागत विशिष्टताओं को तकनीक और नवोन्मेष से जोड़ें : पीएम मोदी

भारत की सभ्यतागत विशिष्टताओं को तकनीक और नवोन्मेष से जोड़ें : पीएम मोदी

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का रेड अलर्ट जारी

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का रेड अलर्ट जारी

निःस्वार्थ और निर्लोभी लोगों से मित्रता करने वाला कभी दुःखी नहीं होता : पीएम मोदी

निःस्वार्थ और निर्लोभी लोगों से मित्रता करने वाला कभी दुःखी नहीं होता : पीएम मोदी

तैयार हो रही है महिलाओं की NSG कमांडो बैच, पहला कमांडो कन्वर्जन कोर्स शुरू, काउंटर टेरर ऑपरेशन में बढ़ेगी भागीदारी

तैयार हो रही है महिलाओं की NSG कमांडो बैच, पहला कमांडो कन्वर्जन कोर्स शुरू, काउंटर टेरर ऑपरेशन में बढ़ेगी भागीदारी

यूपीआई के 10 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी, इस डिजिटल पेमेंट क्रांति पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए

यूपीआई के 10 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी, इस डिजिटल पेमेंट क्रांति पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए

एस जयशंकर और मंटुरोव ने भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की 27वीं बैठक में अहम दस्तावेज पर किए हस्ताक्षर

एस जयशंकर और मंटुरोव ने भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की 27वीं बैठक में अहम दस्तावेज पर किए हस्ताक्षर

महाराष्ट्र पहाड़ हादसा : आईफोन नहीं, पारिवारिक कलह थी वजह, परिजनों ने नकारा अफवाहों का दौर, माता-पिता को एक देखना चाहता था बेटा

महाराष्ट्र पहाड़ हादसा : आईफोन नहीं, पारिवारिक कलह थी वजह, परिजनों ने नकारा अफवाहों का दौर, माता-पिता को एक देखना चाहता था बेटा

छात्रों की गूंज अभियान का समर्थन न करने पर कांग्रेस के 4 दिग्गज नेताओं को कारण बताओ नोटिस, 72 घंटे में मांगा जवाब

छात्रों की गूंज अभियान का समर्थन न करने पर कांग्रेस के 4 दिग्गज नेताओं को कारण बताओ नोटिस, 72 घंटे में मांगा जवाब

विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश, ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पर लगाया धमकी देने का आरोप

विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश, ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पर लगाया धमकी देने का आरोप

हमेशा हिंदुओं को क्यों निशाना बनाते हो?, राहुल गांधी के बयान पर भड़के किरेन रिजिजू

हमेशा हिंदुओं को क्यों निशाना बनाते हो?, राहुल गांधी के बयान पर भड़के किरेन रिजिजू