Monday, June 29, 2026
BREAKING
वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा 'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं' टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

बाज़ार

घरों की बिक्री सितंबर तिमाही में मामूली बढ़ी, उच्चतम स्तर पर पहुंची आवास मांगः नाइट फ्रैंक

07 अक्टूबर, 2025 07:07 PM

नई दिल्ली : देश के आठ प्रमुख आवास बाजारों में जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान घरों की बिक्री में एक प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज की गई। नाइट फ्रैंक इंडिया ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। इसके साथ ही रियल एस्टेट परामर्शदाता फर्म ने कहा कि भले ही बाजार में किसी प्रकार की सुस्ती के संकेत नहीं दिखे हैं लेकिन आवासीय संपत्तियों की मांग अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचती हुई नजर आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई-सितंबर तिमाही में देश के आठ प्रमुख आवासीय बाजारों में कुल 87,603 आवास इकाइयों की बिक्री हुई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में एक प्रतिशत अधिक है। 

सलाहकार फर्म ने कहा कि आवासीय ऋण की ब्याज दरों में गिरावट, मजबूत आर्थिक वृद्धि और बजट में दिए गए कर प्रोत्साहनों से बिक्री की रफ्तार बनी रही है। इसके अलावा 22 सितंबर से जीएसटी दरों में की गई कटौती से उपभोक्ता धारणा में आए सुधार का असर आने वाले महीनों में देखने को मिलेगा। नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा, “भारत का आवासीय बाजार लगातार पांचवें वर्ष वृद्धि के चक्र में बना हुआ है। हालांकि अब सालाना आधार पर वृद्धि दर सामान्य हो रही है और बाजार एक लंबे स्थिर चरण में प्रवेश कर सकता है।” 

उन्होंने कहा कि नीतिगत ब्याज दर में एक प्रतिशत तक की कटौती और आयकर एवं जीएसटी प्रणाली दोनों में किए गए सरलीकरण से उपभोक्ता धारणा को मजबूती मिली है। हालांकि वर्ष 2025 के पहले नौ महीनों (जनवरी-सितंबर) के दौरान घरों की कुल बिक्री पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में एक प्रतिशत घटकर 2,57,804 इकाइयों पर आ गई। नाइट फ्रैंक इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक गुलाम जिया ने कहा, “हम अभी तक मांग में किसी भी तरह की सुस्ती नहीं देख रहे हैं। बाजार में मांग घटने की आशंकाओं के बावजूद सितंबर तिमाही में बिक्री मामूली रूप से बढ़ी है।" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डेवलपरों को लक्जरी एवं ‘अल्ट्रा-लक्जरी' खंडों में नरम पड़ती मांग को देखते हुए अब किफायती परियोजनाओं पर ध्यान देना चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी