Sunday, September 13, 2026
BREAKING
ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग ब्र‍िक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी WHO के महानिदेशक टेड्रोस ने पीएम मोदी का जताया आभार, ‘हेल्थ फॉर ऑल’ के लिए ब्रिक्स की प्रतिबद्धता की सराहना ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन ओपन सेशन में ‘लचीलापन, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी’ पर चर्चा पीएम मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर बधाई दी BRICS Summit : मलेश‍िया के पीएम ने की गाजा और पश्चिम एशिया में तनाव पर चर्चा, ‘ख्वाब हो या हो कोई हकीकत’ गीत भी गाया BRICS Summit 2026 : दिल्ली यातायात पुलिस ने मार्गों में बदलाव की घोषणा की अमेरिका ने बाढ़ पीड़ितों की पहचान करने में नेपाल की मदद के लिए अतिरिक्त 10 लाख डॉलर की दी मंजूरी भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

खेल

घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड ने पहली बार किया पाकिस्तान का सूपड़ा साफ, डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में भी पहुंचा फायदा

13 सितंबर, 2026 03:15 PM

बर्मिंघम : इंग्लैंड ने बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। इस जीत के बाद इंग्लैंड छठे स्थान पर तो कायम है, लेकिन टीम का जीत प्रतिशत श्रीलंका से कहीं बेहतर हो गया है।

जो रूट और जॉर्डन कॉक्स ने अर्धशतक लगाकर टीम की अगुवाई की और 'थ्री लायंस' (इंग्लैंड टीम) ने 130 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही उन्होंने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम करते हुए घरेलू मैदान पर पाकिस्तान का पहली बार सूपड़ा साफ (क्लीन स्वीप) किया।

हालांकि, उनके अगले साल ओवल में होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में खेलने की संभावना कम है, लेकिन उन्होंने 9 टीमों की स्टैंडिंग में अपना छठा स्थान मजबूत कर लिया है। वे श्रीलंका से और आगे निकल गए हैं और दो बार फाइनल तक का सफर तय करने वाली भारतीय टीम के करीब पहुंच गए हैं।

तीसरे टेस्ट से पहले धीमी ओवर-रेट की गलतियों के कारण 14 प्वाइंट काटे जाने के बाद इंग्लैंड के नाम 15 मैचों में 62 प्वाइंट और जीत प्रतिशत 34.44 था। एजबेस्टन में मिली जीत से उनके 16 मैचों में कुल प्वाइंट 74 हो गए और उनका जीत प्रतिशत बढ़कर 38.54 प्रतिशत हो गया, जो अभी भी भारत के 51.51 के जीत प्रतिशत से काफी पीछे है।

वहीं, डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में पाकिस्तान की स्थिति और खराब हो गई है। बर्मिंघम में मिली हार से पहले ही वे सबसे निचले पायदान पर थे और अब उनका जीत प्रतिशत 16.67 प्रतिशत से घटकर 14.81 प्रतिशत हो गया है, क्योंकि उन्होंने केवल दो मैच जीते हैं और धीमी ओवर-रेट के कारण उनके आठ अंक भी काटे गए थे।

ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। बांग्लादेश के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ के बाद उनके 96 प्वाइंट और जीत प्रतिशत 80 है। साउथ अफ्रीका 36 प्वाइंट (चार मैचों में) और 75 के जीत प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड छह मैचों में 72.22 के जीत प्रतिशत संग तीसरे स्थान पर है।

बांग्लादेश डार्विन में मिली जीत के कारण भारत से आगे है और छह मैचों में उनका जीत प्रतिशत 55.56 है और टीम चौथे स्थान पर काबिज है। श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की सीरीज 1-0 से जीतने के बाद भारत के 11 मैचों में 68 प्वाइंट्स और 51.52 के जीत प्रतिशत के साथ पांचवें नंबर पर है। प्वाइंट्स टेबल में श्रीलंका और वेस्टइंडीज क्रमशः सातवें और आठवें स्थान पर हैं। श्रीलंकाई टीम के छह मैचों में जीत प्रतिशत 33.33 है, जबकि वेस्टइंडीज का 12 मैचों में जीत प्रतिशत 20.83 है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

साजन प्रकाश: 5 साल में शुरू हुआ तैराकी का सफर, ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने वाले देश के पहले तैराक

साजन प्रकाश: 5 साल में शुरू हुआ तैराकी का सफर, ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने वाले देश के पहले तैराक

अनाधिकारिक टी20 सीरीज: फ्लिंटॉफ का 'चौका', ऑस्टेलिया-ए ने भारतीय महिला टीम को 6 विकेट से हराया

अनाधिकारिक टी20 सीरीज: फ्लिंटॉफ का 'चौका', ऑस्टेलिया-ए ने भारतीय महिला टीम को 6 विकेट से हराया

एशियन गेम्स 2026 में डेब्यू कर रहे इन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें, साक्षी से होगी गोल्ड की आस

एशियन गेम्स 2026 में डेब्यू कर रहे इन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें, साक्षी से होगी गोल्ड की आस

यूएस ओपन: बेन शेल्टन ने टियाफो को हराकर फाइनल में जगह बनाई, ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला

यूएस ओपन: बेन शेल्टन ने टियाफो को हराकर फाइनल में जगह बनाई, ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला

यूएस ओपन: अलेक्जेंडर ज्वेरेव फाइनल में पहुंचे, करेन खाचानोव को दी मात

यूएस ओपन: अलेक्जेंडर ज्वेरेव फाइनल में पहुंचे, करेन खाचानोव को दी मात

449 रनों पर सिमटी पाकिस्तान की दूसरी पारी, तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को मिला 130 रनों का लक्ष्य

449 रनों पर सिमटी पाकिस्तान की दूसरी पारी, तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को मिला 130 रनों का लक्ष्य

विमेंस एशिया कप: पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने कटाया फाइनल का टिकट, खिताबी मुकाबले में भारत से भिड़ंत

विमेंस एशिया कप: पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने कटाया फाइनल का टिकट, खिताबी मुकाबले में भारत से भिड़ंत

यूएस ओपन: गॉफ को हराकर रायबाकिना फाइनल में, सबालेंका से खिताबी मुकाबला

यूएस ओपन: गॉफ को हराकर रायबाकिना फाइनल में, सबालेंका से खिताबी मुकाबला

विमेंस एशिया कप: शेफाली की फिफ्टी, दीप्ति-नंदिनी ने मिलकर चटकाए 5 विकेट, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में भारत

विमेंस एशिया कप: शेफाली की फिफ्टी, दीप्ति-नंदिनी ने मिलकर चटकाए 5 विकेट, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में भारत

फुटबॉल मैदान में उतरे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, युवाओं के साथ संवाद भी किया

फुटबॉल मैदान में उतरे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, युवाओं के साथ संवाद भी किया