Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

मनोरंजन

ग्रैमी विजेता सिंगर ब्रेट जेम्स का प्लेन क्रैश में निधन, म्यूजिक इंडस्ट्री में पसरा मातम

19 सितंबर, 2025 06:11 PM

मनोरंजन जगत से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर और ग्रैमी विजेता सिंगर ब्रेट जेम्स का निधन हो गया है। महज 57 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके अचानक निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत एक दर्दनाक विमान हादसे में हुई, जिसने सभी को हिला कर रख दिया है।

नॉर्थ कैरोलाइना में हुआ हादसा
18 सितंबर को ब्रेट जेम्स एक प्राइवेट प्लेन में सवार थे। यह विमान नॉर्थ कैरोलाइना के फ्रैंकलिन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि प्लेन ने टकराते ही आग पकड़ ली। इस विमान में सिंगर समेत कुल तीन लोग सवार थे और तीनों की मौके पर मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विमान नैशविले के जॉन सी. ट्यून एयरपोर्ट से उड़ा था और फ्रैंकलिन के एक एलीमेंट्री स्कूल के पास खुले मैदान में जाकर गिरा। हादसा दिन में हुआ, लेकिन राहत की बात रही कि स्कूल में मौजूद सभी बच्चे और टीचर्स पूरी तरह सुरक्षित रहे।

म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम
ब्रेट जेम्स के निधन की खबर से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। जैसे ही यह खबर बाहर आई, फैंस और साथी कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

ब्रेट जेम्स का शानदार करियर
ब्रेट जेम्स न सिर्फ सिंगर बल्कि एक बेहतरीन सॉन्ग राइटर भी थे। उन्होंने अपने करियर में 500 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए, जिनमें से 27 गाने चार्टबस्टर साबित हुए। उनके लिखे गाने ‘काऊ बॉय’, ‘जीसस, टेक द व्हील’ और ‘वेन द सन गोज डाउन’ आज भी फैंस के बीच पॉपुलर हैं।

ग्रैमी अवॉर्ड्स में मिला सम्मान
ब्रेट जेम्स को 2007 में आयोजित 49वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में ‘जीसस टेक द व्हील’ गाने के लिए बेस्ट कंट्री सॉन्ग का अवॉर्ड मिला था। यही गाना ‘सॉन्ग ऑफ द ईयर’ कैटेगरी में भी नॉमिनेट हुआ था। इस उपलब्धि ने उन्हें इंटरनेशनल स्तर पर पहचान दिलाई।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार