Thursday, September 24, 2026
BREAKING
NSE शेयर की कमजोर शुरुआत, इश्यू प्राइस से सिर्फ 0.84% ऊपर 1,800 रुपये पर लिस्टिंग कमजोर वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 628 अंक टूटा महिला 60 किलोग्राम सांडा स्पर्धा में रजत जीतने पर नाओरेम रोशिबिना देवी को प्रधानमंत्री ने दी बधाई एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत को एक और पदक, परिनाज-अनंतजीत ने स्कीट मिक्स्ड टीम में जीता ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई दिल्ली सरकार गणेश विसर्जन के लिए बना रही 81 कृत्रिम तालाब, शहरभर में लगाया जा रहा ‘विसर्जन पात्र’ कितनी ही बड़ी सत्ता मिल जाए, हमारा मूल मार्ग सेवा का ही रहेगा: प्रधानमंत्री मोदी मलकानगिरी में चक्रवात अर्नब का कहर, पुलों को नुकसान और NH-326 पर यातायात बाधित लोकतंत्र से छेड़छाड़ देश के साथ गद्दारी', प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान रियलिटी गेम शो में कंटेस्टेंट निशांत की बातें सुनकर अनिल कपूर को याद आईं कृष्णा कपूर, बताया सबसे अच्छी होस्ट

राष्ट्रीय

ग्रेटर नोएडा बस हादसा: राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने जताया दुख, पीएम मोदी ने की पीड़ित परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा

24 सितंबर, 2026 02:01 PM

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बस में आग लगने की घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर दुख जताया और पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बस में आग लगने से लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग की घटना से बहुत दुखी हूं, जिसमें कई कीमती जानें चली गईं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इस घटना में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने की घटना में हुई मौतों के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।”

साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि मृतकों के निकटतम परिजनों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष’ से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

इससे पहले, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

बता दें कि ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में देर रात यह हादसा हुआ, जिसमें कम से कम 9 लोगों की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। कुल 30 लोगों को पुलिस और बचाव दल ने सुरक्षित बचा लिया। यह बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही थी। इस घटना के बाद पुलिस ने बस चालक और परिचालक को हिरासत में लिया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

दिल्ली सरकार गणेश विसर्जन के लिए बना रही 81 कृत्रिम तालाब, शहरभर में लगाया जा रहा ‘विसर्जन पात्र’

दिल्ली सरकार गणेश विसर्जन के लिए बना रही 81 कृत्रिम तालाब, शहरभर में लगाया जा रहा ‘विसर्जन पात्र’

कितनी ही बड़ी सत्ता मिल जाए, हमारा मूल मार्ग सेवा का ही रहेगा: प्रधानमंत्री मोदी

कितनी ही बड़ी सत्ता मिल जाए, हमारा मूल मार्ग सेवा का ही रहेगा: प्रधानमंत्री मोदी

मलकानगिरी में चक्रवात अर्नब का कहर, पुलों को नुकसान और NH-326 पर यातायात बाधित

मलकानगिरी में चक्रवात अर्नब का कहर, पुलों को नुकसान और NH-326 पर यातायात बाधित

लोकतंत्र से छेड़छाड़ देश के साथ गद्दारी', प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान

लोकतंत्र से छेड़छाड़ देश के साथ गद्दारी', प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान

ग्रेटर नोएडा बस हादसा: सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

ग्रेटर नोएडा बस हादसा: सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 सितंबर से बारिश के आसार, दो दिन बाद गिरेगा पारा

दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 सितंबर से बारिश के आसार, दो दिन बाद गिरेगा पारा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: महोबा जा रही प्राइवेट स्लीपर AC बस में लगी आग, 9 यात्री जिंदा जले, खिड़कियां तोड़कर कूदे लोग

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: महोबा जा रही प्राइवेट स्लीपर AC बस में लगी आग, 9 यात्री जिंदा जले, खिड़कियां तोड़कर कूदे लोग

सेवा संकल्प यात्रा पर पीएम मोदी का संदेश, बोले-जनसेवा ही जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा

सेवा संकल्प यात्रा पर पीएम मोदी का संदेश, बोले-जनसेवा ही जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा

राष्ट्रपति मुर्मु ने वडोदरा में ब्रह्माकुमारीज के आध्यात्मिक जागृति कार्यक्रम का किया शुभारंभ

राष्ट्रपति मुर्मु ने वडोदरा में ब्रह्माकुमारीज के आध्यात्मिक जागृति कार्यक्रम का किया शुभारंभ

पीएम मोदी ने सेवा यात्रा के युवा स्वयंसेवकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया संवाद, कहा- “सेवा ही मुख्य मकसद होना चाहिए”

पीएम मोदी ने सेवा यात्रा के युवा स्वयंसेवकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया संवाद, कहा- “सेवा ही मुख्य मकसद होना चाहिए”