Wednesday, September 30, 2026
BREAKING
• एशियन गेम्स 2026: लवलीना रोमांचक मुकाबले में नताल्या बोगदानोवा को हराकर फाइनल में पहुंचीं • फ्रांस: सड़क पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पुलिस से भिड़ंत के बाद हिरासत में 400 लोग • सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार • राज्यसभा के रण में सपा का बड़ा दांव, रामगोपाल के साथ धनराज नाथवानी ने किया नामांकन • मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू सेवा होगी आरंभ • पीएम मोदी ने कहा- ‘कर्तव्य के प्रति निष्ठा ही सर्वोच्च सिद्धि का मार्ग’ • पीएम मोदी ने गुजरात के आनंद में हुए हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया • अरब सागर में 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्रग्स जब्त, 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जालंधर दौरे से पहले तैयारियां पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम • भारत-कतर आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने पर जोर, निर्मला सीतारमण ने कारोबारियों से की अपील

राष्ट्रीय

ग्रामीण सड़कों के असर का होगा व्यापक आकलन, एनआरआईडीए और आईआईएम कलकत्ता में एमओयू

30 सितंबर, 2026 12:06 PM

राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना विकास एजेंसी (एनआरआईडीए) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कलकत्ता (आईआईएम कलकत्ता) ने पीएमजीएसवाई-IV और पीएम-जनमन के तहत बनी ग्रामीण सड़कों के दीर्घकालिक प्रभावों के आकलन के लिए चार वर्ष के लॉन्गिट्यूडिनल अध्ययन को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। अध्ययन का उद्देश्य ग्रामीण सड़क संपर्कता से होने वाले सामाजिक-आर्थिक और विकासात्मक बदलावों का साक्ष्य-आधारित आकलन करना है।

एनआरआईडीए और आईआईएम कलकत्ता के बीच समझौता

एमओयू पर ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से एनआरआईडीए की महानिदेशक अदिति सिंह और आईआईएम कलकत्ता के निदेशक प्रो. आलोक कुमार राय ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव रोहित कंसल समेत मंत्रालय और आईआईएम कलकत्ता के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यह सहयोग ग्रामीण संपर्कता से जुड़े कार्यों के प्रभावों के साक्ष्य-आधारित आकलन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में होगा अध्ययन

चार वर्ष के अध्ययन में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50 जिलों, 150 ब्लॉकों और 250 सड़कों को शामिल किया जाएगा। अध्ययन के दायरे में आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, सिक्किम और उत्तराखंड शामिल हैं। ग्रामीण सड़क संपर्कता के प्रभावों को समझने के लिए लगभग 5,000 परिवारों का सर्वेक्षण किया जाएगा।

बेसलाइन और एंडलाइन सर्वेक्षण से जुटाया जाएगा डेटा

अध्ययन में समय के साथ होने वाले बदलावों का आकलन करने के लिए लॉन्गिट्यूडिनल दृष्टिकोण अपनाया जाएगा। इसके तहत बेसलाइन सर्वेक्षण यानी निर्माण-पूर्व सर्वेक्षण और एंडलाइन सर्वेक्षण यानी निर्माण-पश्चात सर्वेक्षण के माध्यम से डेटा एकत्र किया जाएगा। बेसलाइन सर्वेक्षण के लिए 14 माह, परिवर्तन अवधि के लिए लगभग 12 माह और एंडलाइन सर्वेक्षण के लिए 22 माह निर्धारित किए गए हैं।

आवागमन और सामाजिक-आर्थिक बदलावों का होगा आकलन

अध्ययन में ग्रामीण सड़कों के कारण आवागमन, पहुंच और सामाजिक-आर्थिक स्थितियों में होने वाले बदलावों का आकलन किया जाएगा। इसके साथ ही आजीविका, रोजगार, आय के विभिन्न स्रोतों, खेती, गैर-कृषि गतिविधियों और बाजारों तक पहुंच पर बेहतर सड़क संपर्कता के प्रभावों का भी अध्ययन होगा। परिवारों की समग्र भलाई और ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं की कमी जैसे पहलुओं को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच पर भी फोकस

अध्ययन में बेहतर ग्रामीण सड़क संपर्कता के शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा तथा आवश्यक सार्वजनिक और वित्तीय सेवाओं तक पहुंच पर दीर्घकालिक प्रभावों का आकलन किया जाएगा। यात्रा के समय और परिवहन लागत में कमी, आवाजाही में सुधार तथा रोजगार और आजीविका के अवसरों तक बेहतर पहुंच पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पलायन पर निर्भरता में संभावित बदलावों का भी अध्ययन किया जाएगा।

अलग-अलग क्षेत्रों और कमजोर वर्गों का होगा तुलनात्मक आकलन

अध्ययन समय के साथ विभिन्न परिणामों में आए बदलावों की जांच करेगा। इसके तहत अलग-अलग क्षेत्रों और कमजोर वर्गों के बीच प्रभावों में अंतर का आकलन किया जाएगा। इससे ग्रामीण सड़क संपर्कता से मिलने वाले दीर्घकालिक लाभों की व्यापक तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

योजनाओं के लाभों की स्थिरता की होगी जांच

अध्ययन का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य यह आकलन करना भी होगा कि ग्रामीण सड़क संपर्कता से मिलने वाले सामाजिक-आर्थिक लाभ लंबे समय तक किस हद तक बने रहते हैं। प्रस्तावित अध्ययन से ग्रामीण सड़क संपर्कता के कार्यान्वयन में मौजूद कमियों, उभरती चुनौतियों और नीतिगत हस्तक्षेप की आवश्यकता वाले क्षेत्रों की पहचान करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

नीति निर्माण और भावी परियोजनाओं में मिलेगी मदद

एनआरआईडीए, ग्रामीण विकास मंत्रालय और आईआईएम कलकत्ता के बीच यह सहयोग कार्यक्रम की समीक्षा, परिणामों की निगरानी और साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण के लिए उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराएगा। अध्ययन से ग्रामीण सड़क परियोजनाओं की भावी योजना और कार्यान्वयन को बेहतर बनाने के लिए भी महत्वपूर्ण इनपुट मिलने की उम्मीद है। (

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राज्यसभा के रण में सपा का बड़ा दांव, रामगोपाल के साथ धनराज नाथवानी ने किया नामांकन

राज्यसभा के रण में सपा का बड़ा दांव, रामगोपाल के साथ धनराज नाथवानी ने किया नामांकन

पीएम मोदी ने कहा- ‘कर्तव्य के प्रति निष्ठा ही सर्वोच्च सिद्धि का मार्ग’

पीएम मोदी ने कहा- ‘कर्तव्य के प्रति निष्ठा ही सर्वोच्च सिद्धि का मार्ग’

पीएम मोदी ने गुजरात के आनंद में हुए हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया

पीएम मोदी ने गुजरात के आनंद में हुए हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया

अरब सागर में 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्रग्स जब्त, 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

अरब सागर में 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्रग्स जब्त, 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जालंधर दौरे से पहले तैयारियां पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जालंधर दौरे से पहले तैयारियां पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़ में लश्कर का टॉप कमांडर मारा गया

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़ में लश्कर का टॉप कमांडर मारा गया

Weather Update: एनसीआर में सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास, मौसम रहेगा शुष्क

Weather Update: एनसीआर में सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास, मौसम रहेगा शुष्क

पीएम मोदी ने साझा किया गीता का श्लोक, कहा- स्वाभाविक कर्मों में तत्परता से मिलती है परम सिद्धि

पीएम मोदी ने साझा किया गीता का श्लोक, कहा- स्वाभाविक कर्मों में तत्परता से मिलती है परम सिद्धि

‘इको वॉरियर’ पुरस्कारों में पर्यावरण संरक्षण के योद्धाओं का सम्मान, भूपेंद्र यादव ने दिया राष्ट्रीय जिम्मेदारी पर जोर

‘इको वॉरियर’ पुरस्कारों में पर्यावरण संरक्षण के योद्धाओं का सम्मान, भूपेंद्र यादव ने दिया राष्ट्रीय जिम्मेदारी पर जोर

यूट्यूब इम्पैक्ट समिट में डॉ. एल. मुरुगन ने क्रिएटर इकोनॉमी और एआई की भूमिका पर दिया जोर

यूट्यूब इम्पैक्ट समिट में डॉ. एल. मुरुगन ने क्रिएटर इकोनॉमी और एआई की भूमिका पर दिया जोर