Thursday, July 09, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

मनोरंजन

गौरी खान ने बताया डायमंड नेमप्लेट का सच:फोटो शेयर कर कहा- घर के बाहर ग्लास क्रिस्टल लगवाया है

22 नवंबर, 2022 06:02 PM

पिछले कुछ दिनों से यह खबर जोरों पर थी कि शाहरुख खान के घर मन्नत में डायमंड की नेमप्लेट लगी है। लेकिन अब शाहरुख की वाइफ और इंटीरियर डिजाइन गौरी खान ने खुद पोस्ट शेयर करते हुए नेमप्लेट का सच बताया है। इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो शेयर करते हुए गौरी ने रिवील किया कि उनकी नेमप्लेट डायमंड की नहीं बल्कि ग्लास क्रिस्टल से बनी है।

पॉजिटिव वाइब्स के लिए बेहतर हैं ग्लास क्रिस्टल

गौरी ने 22 अक्टूबर को मन्नत के नेमप्लेट के साथ अपनी फोटो शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा- घर का मेन गेट आप, आपके परिवार और दोस्तों के लिए सबसे खास पॉइंट होता है। इसलिए ग्लास नेम प्लेट पॉजिटिव वाइब्स को आकर्षित करती हैं। हमने अपने घर की नेमप्लेट के लिए ट्रांसपेरेंट मटेरियल और ग्लास क्रिस्टल का इस्तेमाल किया है, जो की पॉजिटिव एनर्जी और शांत वातावरण को अपनी तरफ आकर्षित करता है।’ गौरी के इस पोस्ट के साथ ही यह साफ हो गया कि नेमप्लेट में डायमंड नहीं जड़े हुए हैं।

क्या था पूरा मामला?
दरअसल पिछले कई दिनों से किंग खान के फैंस मन्नत के मेन गेट की फोटोज शेयर कर रहे थे। जिसमें उनके घर की नेमप्लेट दिखाई दे रही है। खबर थी की नेमप्लेट में हीरे और LED लाइट्स लगाई गई हैं। हालांकि, अब यह खबर गलत साबित हो गई है।

कंफर्म करने के लिए फैंस ने कहा शुक्रिया

पिछले कई दिनों ने सोशल मीडिया पर मन्नत ट्रेंड कर रहा है। फैंस एसआरके के घर के सामने जाकर चमचमाती हुई नेमप्लेट के साथ फोटोज शेयर कर रहे थे। गौरी के कंफर्मेशन पोस्ट पर अब फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक फैन ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘यह कंफर्म करने के लिए थैंक्स की यह नेमप्लेट डायमंड की नहीं है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ‘गौरी खान के डिजाइन्स हमेशा बेहतरीन होते हैं।’

शाहरुख के लिए बेहद खास है मन्नत

बता दें कि शाहरुख खान ने साल 2001 में 13.32 करोड़ रुपए में यह घर खरीदा था। आज इस घर की कीमत लगभग 350 करोड़ रुपए के बराबर है। पहले शाहरुख इस बंगले को ‘जन्नत’ नाम देना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने इसे ‘मन्नत’ नाम दिया, क्योंकि ये उनका ड्रीम बंगला था।

2023 में रिलीज होंगी शाहरुख की तीन फिल्में
साल 2023 में किंग खान अपनी 3 मच अवेटेड फिल्मों के साथ तैयार हैं। अगले साल साल किंग खान पठान, जवान और डंकी में दिखाई देंगे। जहां 25 जनवरी को पठान, जून में जवान और दिसंबर में राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी रिलीज होगी। एक्टर लंबे समय बाद बॉक्स ऑफिस पर बतौर लीड नजर आएंगे। हालांकि, इससे पहले शाहरुख ब्रह्मास्त्र और रॉकेट्री जैसी फिल्मों में कैमियो कर चुके हैं। उनकी आखिरी फिल्म जीरो थी, जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी। ऐसे में शाहरुख को अपनी तीनों फिल्मों से काफी उम्मीदें हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

टॉक्सिक के तबाही गाने को 24 घंटे में 16 मिलियन+ व्यूज, बोल्ड सीन्स पर लोग बोले- RIP सेंसरबोर्ड

टॉक्सिक के तबाही गाने को 24 घंटे में 16 मिलियन+ व्यूज, बोल्ड सीन्स पर लोग बोले- RIP सेंसरबोर्ड

सीमा सजदेह से तलाक पर अब सोहेल खान बोले- मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं

सीमा सजदेह से तलाक पर अब सोहेल खान बोले- मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं

मेकर्स ने मेरी जिंदगी खराब की..., शिल्पा शिंदे पर भड़कीं हिना खान, कहा- वो 'बिग बॉस' कभी भी जीत नहीं पाती अगर उसने...

मेकर्स ने मेरी जिंदगी खराब की..., शिल्पा शिंदे पर भड़कीं हिना खान, कहा- वो 'बिग बॉस' कभी भी जीत नहीं पाती अगर उसने...

राजेश शर्मा की हालत गंभीर, एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने दी पूरी घटना की जानकारी, AICWA ने उठाए सवाल

राजेश शर्मा की हालत गंभीर, एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने दी पूरी घटना की जानकारी, AICWA ने उठाए सवाल

सैफ अली खान से एक सीन नं*गे में करवाना चाहते थे विशाल भारद्वाज, एक्टर ने बदले में रख दी थी ये डिमांड

सैफ अली खान से एक सीन नं*गे में करवाना चाहते थे विशाल भारद्वाज, एक्टर ने बदले में रख दी थी ये डिमांड

संजय दत्त की बुआ थी बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस , आइटम सॉन्ग से देती थीं हेलन को टक्कर

संजय दत्त की बुआ थी बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस , आइटम सॉन्ग से देती थीं हेलन को टक्कर

शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में घर के बेटे की तरह क्यों पहुंचे थे विकी कौशल, आपको पता है कनेक्शन?

शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में घर के बेटे की तरह क्यों पहुंचे थे विकी कौशल, आपको पता है कनेक्शन?

Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर...

Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर...

अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़

आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़