गोवा में आज शुक्रवार से शुरू हो रहे 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के लिए भारत और दुनियाभर के फिल्म निर्माताओं, कलाकारों, प्रतिनिधियों और सिनेमा प्रेमियों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह महोत्सव फिल्मों, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और रचनात्मक जुड़ाव के नौ दिनों के लिए सिनेमा जगत को एक मंच पर लाएगा।
‘सरहदों से परे की कहानियां’ (स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स) थीम के तहत आयोजित इस वर्ष का महोत्सव विभिन्न देशों, संस्कृतियों और सिनेमाई परंपराओं की फिल्मों और रचनात्मक आवाज़ों को एक साथ लाएगा, जो सिनेमा की सार्वभौमिक भाषा का उत्सव मनाने जा रहा है।
नौ दिवसीय महोत्सव की शुरुआत, गोवा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह में संगीतमय प्रस्तुतियों , सांस्कृतिक कार्यक्रमों और औपचारिक कार्यक्रमों से होगी।
समारोह की शुरुआत ध्वनि और प्रकाश (साउंड एंड लाइट) की प्रस्तुति से होगी, जिसके बाद राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान होगा। औपचारिक उद्घाटन में दीप प्रज्वलन और तुलसी के पौधे को जल अर्पित करना शामिल होगा, जो प्रकाश, जीवन और नई शुरुआत का प्रतीक है। उद्घाटन समारोह में शामिल होने वाली प्रमुख हस्तियां
समारोह में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों का संबोधन होगा। उद्घाटन समारोह में भारतीय सिनेमा की प्रमुख हस्तियां भी शामिल होंगी, जिनमें सांसद रवि किशन, फिल्म निर्माता और महोत्सव निदेशक आशुतोष गोवारीकर, फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर और फिल्म निर्माता आनंद एल. राय के साथ-साथ भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म बिरादरी के अन्य विशिष्ट सदस्य मौजूद रहेंगे।