नई दिल्ली(एजेंसी) : गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुरुवार को दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी विशिष्ट अभिनय शैली ने भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी है। 76 वर्षीय पाटेकर का बृहस्पतिवार तड़के पणजी के निकट डोना पाउला स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।
सावंत ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में रंगमंच तथा हिंदी और मराठी सिनेमा में पाटेकर के योगदान की सराहना की। प्रमोद सावंत ने कहा कि अभिनेता के निधन की खबर सुनकर वह ‘‘स्तब्ध और बेहद दुखी’’ हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘रंगमंच, हिंदी और मराठी सिनेमा में उनकी उल्लेखनीय यात्रा, दमदार अभिनय और विशिष्ट कला ने भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी।’’
सावंत ने पाटेकर के परिवार, मित्रों, प्रशंसकों और पूरे फिल्म जगत के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर उनकी आत्मा को सद्गति प्रदान करे। ॐ शांति।’’