Tuesday, September 01, 2026
BREAKING
कानून का उल्लंघन होगा तो राहुल गांधी पर कार्रवाई होगी, प्रदर्शनों से नहीं रोक सकते कार्रवाई : अनिल विज कांग्रेस ने विधानसभा के गेट पर ही नहीं, भीतर भी सदन की गरिमा को तार-तार किया : नायब सिंह सैनी गुरु रविदास महाराज की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी : हरविन्द्र कल्याण ‘गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ का मुख्यमंत्री ने पेश किया सरकारी प्रस्ताव बीजेपी सरकार संत रविदास जी के विचारों और देश के संविधान के विपरीत काम कर रही : दीपेन्द्र हुड्डा कुरुक्षेत्र के सौंदर्यीकरण से जुड़े कई कार्यों के टेंडर जारी, अन्य टेंडर भी प्रक्रियाधीन: मुख्यमंत्री प्रथम हरियाणवी लघुकथा-संकलन ‘म्हारी माट्टी, म्हारे आखर’ का हुआ विमोचन पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला पटियाला के निजी स्कूल में छात्रों की तबीयत बिगड़ी, फूड पॉइजनिंग की आशंका, 5 बच्चे अस्पताल में भर्ती पंजाब में अकाली दल से गठबंधन नहीं करेगी भाजपा, सभी सीटों पर अकेले लड़ेंगे चुनाव : सतीश पूनिया

राष्ट्रीय

गैंगरेप मामले में राहुल गांधी का अमित शाह और योगी सरकार पर निशाना, बोले-'अपराध पर डाला जा रहा पर्दा'

01 सितंबर, 2026 05:21 PM

नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर मंगलवार को केंद्र और यूपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया है कि पहले की तरह इस मामले में भी दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस की जवाबदेही तय नहीं होगी तथा अपराध पर पर्दा डाल दिया जाएगा।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "दिल्ली-एनसीआर महिलाओं के लिए इतना असुरक्षित हो गया है कि एक नाबालिग लड़की के साथ ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक 47 किलोमीटर के सफर के दौरान एक स्लीपर बस में गैंगरेप किया गया। हैरानी की बात यह है कि न तो दिल्ली पुलिस और न ही नोएडा पुलिस को इसकी जरा भी भनक लगी। यह बस नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, दिल्ली की रिंग रोड और बॉर्डर सब कुछ पार कर गई और किसी भी चेकपॉइंट पर इसे एक बार भी नहीं रोका गया।"

उन्होंने आगे लिखा कि बस की सीटों पर पर्दे लगे हुए थे ताकि कोई देख न सके कि अंदर क्या हो रहा है और अपराधियों को प्रशासन का जरा भी डर नहीं था। निर्भया कांड के इतने सालों बाद और ऐसी कई घटनाओं के बावजूद, ऐसी बसों की चेकिंग और निगरानी के नियमों का पालन क्यों नहीं किया जा रहा है? वे पर्दे सिर्फ उस एक बस पर नहीं लगे थे। वे सरकार द्वारा प्रशासन की नाकामियों पर साल-दर-साल डाले गए पर्दों का नतीजा हैं, जिसकी वजह से महिलाएं देश की राजधानी में सुरक्षित सफर भी नहीं कर पा रही हैं।

राहुल गांधी ने लिखा कि केंद्र और राज्य सरकारों के इस सिस्टम को ठीक करने से पहले और कितनी महिलाओं और लड़कियों को यह सब सहना पड़ेगा? क्या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व वाली दिल्ली पुलिस या उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की कोई जवाबदेही तय होगी? बिल्कुल नहीं इस अपराध पर भी बस पर्दा डाल दिया जाएगा।

बता दें कि 4 अगस्त को कश्मीरी गेट इलाके में एक स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया है। पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है और 11वीं कक्षा की छात्रा है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, छात्रा परिजनों से नाराज होकर बिना बताए घर से निकल गई थी और नोएडा में रहने वाले अपने चचेरे भाई के पास जा रही थी। भारी बारिश और अंधेरे के कारण छात्रा गलती से ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उतर गई। इसी दौरान एक खाली स्लीपर बस वहां से गुजरी। छात्रा ने बस को रुकने का इशारा किया, जिसके बाद बस रुक गई। ड्राइवर-कंडक्टर ने उसे नोएडा सेक्टर-63 जाने की बात कहकर बस में बैठा लिया था।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

गुरु रविदास महाराज की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी : हरविन्द्र कल्याण

गुरु रविदास महाराज की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी : हरविन्द्र कल्याण

संभल जामा मस्जिद सर्वे मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, अगली सुनवाई 8 सितंबर को

संभल जामा मस्जिद सर्वे मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, अगली सुनवाई 8 सितंबर को

JPNIC: अखिलेश का फिर हमला, बोले ‘कुछ तो गड़बड़ है’, एलडीए को बताया ‘लखनऊ डिस्ट्रक्शन अथॉरिटी’

JPNIC: अखिलेश का फिर हमला, बोले ‘कुछ तो गड़बड़ है’, एलडीए को बताया ‘लखनऊ डिस्ट्रक्शन अथॉरिटी’

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट : 11 मौतों के बाद सात पुलिसकर्मी निलंबित, मुख्य आरोपी नौशाद मुठभेड़ में गिरफ्तार

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट : 11 मौतों के बाद सात पुलिसकर्मी निलंबित, मुख्य आरोपी नौशाद मुठभेड़ में गिरफ्तार

सितंबर में वैश्विक मंच पर छाएंगे पीएम मोदी, कूटनीतिक गतिविधियों से बढ़ेगा भारत का प्रभाव

सितंबर में वैश्विक मंच पर छाएंगे पीएम मोदी, कूटनीतिक गतिविधियों से बढ़ेगा भारत का प्रभाव

तमिलनाडु के 52 बड़े मंदिरों में आज से कैमरा वाले मोबाइल फोन पर बैन

तमिलनाडु के 52 बड़े मंदिरों में आज से कैमरा वाले मोबाइल फोन पर बैन

रेल सुरक्षा को मिलेगी मजबूती, मुरादाबाद डिवीजन में कवच 4.0 के लिए 170 करोड़ रुपए स्वीकृत

रेल सुरक्षा को मिलेगी मजबूती, मुरादाबाद डिवीजन में कवच 4.0 के लिए 170 करोड़ रुपए स्वीकृत

बिश्केक SCO समिट: पीएम मोदी समेत दूसरे देशों के प्रमुखों ने घोषणापत्र पर किए हस्ताक्षर

बिश्केक SCO समिट: पीएम मोदी समेत दूसरे देशों के प्रमुखों ने घोषणापत्र पर किए हस्ताक्षर

मणिपुर : नागा विधायकों ने अमित शाह से कुकी-जो नेताओं पर कार्रवाई की मांग की

मणिपुर : नागा विधायकों ने अमित शाह से कुकी-जो नेताओं पर कार्रवाई की मांग की

आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना जरूरी: 26वें SCO शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी

आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना जरूरी: 26वें SCO शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी