Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान पंजाब विधान सभा स्पीकर द्वारा किसानों से मिट्टी की उर्वरक शक्ति बचाने के लिए जैविक खेती अपनाने की अपील हरियाणा रोडवेज में 700 कंडक्टरों की भर्ती और 500 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद होगी : अनिल विज चीनी 48 से 62-65 रुपये किलो और गुड़ 60 से 100 रुपये किलो पहुंचा, आम आदमी पर महंगाई की मार : राव नरेंद्र सिंह किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, 10 लाख एकड़ भूमि सुधार हेतू खरीद को स्वीकृति : नायब सैनी सरकारी संस्थानों को मजबूत करने के बजाय रिक्त पदों और ठेका व्यवस्था के सहारे काम चला रही सरकार : सैलजा

राष्ट्रीय

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

18 अगस्त, 2026 06:33 PM

अमृतसर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व के अवसर पर पाकिस्तान जाने वाले सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के लिए वीजा प्रक्रिया को लेकर सकारात्मक प्रगति हुई है। इस संबंध में एसजीपीसी के प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तानी राजदूत के साथ महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें श्रद्धालुओं के वीजा आवेदन पर विस्तार से चर्चा की गई। हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि शिरोमणि कमेटी हर वर्ष चार बार सिख श्रद्धालुओं के जत्थों को पाकिस्तान स्थित सिख धर्म के पवित्र स्थलों, जिनमें श्री ननकाना साहिब, श्री पंजा साहिब, श्री करतारपुर साहिब तथा लाहौर की चूना मंडी सहित अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारे शामिल हैं, के दर्शन के लिए भेजती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों की तारीखों में टकराव होने के कारण जत्था पाकिस्तान नहीं जा सका था। हालांकि, आगामी गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व के लिए एसजीपीसी को करीब 7,500 पासपोर्ट प्राप्त हुए हैं, जिनके आधार पर श्रद्धालुओं की यात्रा की तैयारियां की जा रही हैं।

एसजीपीसी अध्यक्ष के अनुसार, पाकिस्तानी राजदूत ने बैठक के दौरान भरोसा दिलाया है कि शिरोमणि कमेटी की ओर से भेजे गए सभी वीजा आवेदनों को मंजूरी देने का प्रयास किया जाएगा। धामी ने इस सकारात्मक आश्वासन के लिए पाकिस्तानी राजदूत का आभार व्यक्त किया।

बैठक के दौरान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर बंद रहने पर चिंता व्यक्त करते हुए भारत और पाकिस्तान की सरकारों से इसे जल्द पुनः खोलने की अपील की।
उन्होंने कहा कि हर सिख श्रद्धालु की यह गहरी इच्छा होती है कि वह उस पवित्र धरती के दर्शन कर सके, जहां प्रथम सिख गुरु श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय बिताया और मानवता की सेवा का संदेश दिया। धामी ने कहा कि एसजीपीसी पहले भी पासपोर्ट की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग उठाती रही है, लेकिन वर्तमान में कॉरिडोर के बंद होने से सिख संगत में निराशा और रोष है।
उन्होंने आगे कहा कि शिरोमणि कमेटी इस मुद्दे को भारत सरकार के समक्ष भी उठाएगी, ताकि दोनों देशों के बीच आवश्यक संवाद स्थापित हो सके और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए करतारपुर साहिब कॉरिडोर को जल्द से जल्द फिर से खोला जा सके।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी

भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी