Friday, November 27, 2026
BREAKING
• महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र जल्द, सपा सांसद डिंपल यादव ने किया ऐलान • ममता बनर्जी के भाई ने सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई • गृह मंत्री अमित शाह 30 नवंबर को ‘संविधान गौरव’ कार्यक्रम के लिए कोलकाता आएंगे • यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिकी नीतियों पर जताई गहरी नाराजगी, कहा—ट्रंप का ध्यान रूस से ज्यादा मध्य-पूर्व पर • अमेरिका में थैंक्सगिविंग के मौके पर भीषण तूफान : 10 लाख घरों की बिजली गुल, 400 से अधिक उड़ानें रद्द और 2,200 से ज्यादा लेट • बांग्लादेश में गारमेंट मजदूरों की नई न्यूनतम मजदूरी नाकाफी, सरकार करे पुनर्विचार: एमनेस्टी इंटरनेशनल • भारत में रिटेल लोन ग्रोथ 19% पर मजबूत, गोल्ड और अनसिक्योर्ड लोन में बढ़ते बकाया से बढ़ी चिंता • शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी भी गिरावट के साथ खुला • सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की एसेट क्वालिटी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर, कर्ज 127 लाख करोड़ रुपए पहुंचा: सरकार • 8 साल बाद फिर खुलेंगी बॉल-टैम्परिंग विवाद की फाइलें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्वतंत्र समीक्षा पैनल

हरियाणा

गुरुग्राम की तकनीकी खराबी दो घंटे में हुई दुरुस्त, बिजली व्यवस्था पूरी तरह सामान्य : अनिल विज

01 जून, 2026 09:12 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में बिजली आपूर्ति को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे बिजली की पीक डिमांड बढ़ रही है, बिजली विभाग सफलतापूर्वक उसका सामना कर रहा है और राज्य की संपूर्ण बिजली मांग को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश के उपभोक्ताओं को पर्याप्त एवं निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाएगी और इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए हैं। विज चंडीगढ़ में मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा बिजली विभाग का प्रत्येक कर्मचारी और अधिकारी पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। विभाग ने बिजली आपूर्ति प्रणाली को मजबूत और दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं तथा निरंतर सुधार की प्रक्रिया भी जारी है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


गुरुग्राम की घटना पर त्वरित कार्रवाई की गई - विज
गुरुग्राम में हाल ही में हुए हादसे के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में विज ने कहा कि यह एक तकनीकी घटना थी, जिस पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना के बाद मशीनरी को लगभग दो घंटे के भीतर ठीक कर लिया गया था और बिजली व्यवस्था को शीघ्र सामान्य कर दिया गया था।


अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं - विज
अधिकारियों के कार्य व्यवहार को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में विज ने कहा कि वह किसी की ‘क्लास’ नहीं लेते, बल्कि आवश्यकतानुसार अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश देते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं और सरकार की नीतियों एवं जनहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र

खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र

लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा

लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा

हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान : अनिल विज

संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान : अनिल विज

सीएम नायब सैनी पंजाब में झूठे दावे करने की बजाय हरियाणा में बढ़ते अपराधों को संभालेंः दिग्विजय चौटाला

सीएम नायब सैनी पंजाब में झूठे दावे करने की बजाय हरियाणा में बढ़ते अपराधों को संभालेंः दिग्विजय चौटाला

पंचकूला में संविधान दिवस पर हरियाणा कांग्रेस का 'संविधान रक्षा मार्च' शुरू, प्रभारी संजय दत्त, हुड्डा-दीपेंद्र समेत कई दिग्गज नेता मौजूद

पंचकूला में संविधान दिवस पर हरियाणा कांग्रेस का 'संविधान रक्षा मार्च' शुरू, प्रभारी संजय दत्त, हुड्डा-दीपेंद्र समेत कई दिग्गज नेता मौजूद

हरियाणा सरकार के मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, विपुल गोयल से वापस लिया सिविल एविएशन विभाग; CM सैनी खुद संभालेंगे

हरियाणा सरकार के मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, विपुल गोयल से वापस लिया सिविल एविएशन विभाग; CM सैनी खुद संभालेंगे

सत्ता में रहते कांग्रेस को क्यों याद नहीं आया संविधान, सत्ता से बाहर होते ही करने लगी संविधान की बात : अनिल विज

सत्ता में रहते कांग्रेस को क्यों याद नहीं आया संविधान, सत्ता से बाहर होते ही करने लगी संविधान की बात : अनिल विज

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड