Monday, July 27, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट फूड कमीशन के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने न्यूट्रिशन गार्डनों की नियमित निगरानी और तकनीकी सुधार के दिए निर्देश भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीजों को श्वसन संबंधी बीमारियों का कैशलेस इलाज, 37.30 करोड़ रूपये के उपचार व्यय का वहन लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने पेश किया पेपर लीक विरोधी बिल, स्पीकर बोले- 'ये सुधार का प्रथम कदम' गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं, गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में उतारें : योगी आदित्यनाथ नेपाल में फिर सड़कों पर उतरे जेन-जी, एमबीएस पेपर लीक को लेकर सड़कों पर दिखा छात्रों का आक्रोश 'इंडियन आइडल 16' की विजेता ज्योतिर्मयी ने बांधे अरिजीत सिंह की तारीफों के पुल, बोलीं-'उनकी आवाज सुकून देती है' 'ऑपरेशन सफेद सागर' में प्राजक्ता कोली के साथ दिखेगी नई केमिस्ट्री : मिहिर आहूजा चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक 'काला हिरण' पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त: सोशल मीडिया से टीजर हटाने का निर्देश, अमित जानी को लगाई फटकार बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका

राष्ट्रीय

गुजरात: भारी बारिश से वनितलाव का संपर्क टूटा, लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटा प्रशासन

27 जुलाई, 2026 02:07 PM

अहमदाबाद : गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अहमदाबाद जिले के धोलेरा तालुका का वनितलाव गांव चारों ओर से पानी से घिर गया है। भोगावो नदी में जलस्तर लगातार बढ़ने से गांव का आसपास के इलाकों से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि गांव एक टापू जैसा दिखाई देने लगा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। प्रशासन के अनुसार, नदी का पानी तेजी से बढ़ने के कारण गांव तक पहुंचने वाले सभी प्रमुख रास्ते बंद हो गए हैं। इससे गांव में रहने वाले लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हुई है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस अधिकारियों और जवानों को मौके पर तैनात कर दिया है।

पुलिस, जिला प्रशासन और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चला रही है। बचाव दल का मुख्य उद्देश्य गांव में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना है। पूरे अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
इस बीच, भोगावो नदी में पानी बढ़ने के कारण आनंदपुर और बुरानपुर गांवों की ओर जाने वाला मार्ग भी एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है। पुलिस ने इन रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी है और लगातार गश्त की जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी व्यक्ति को पानी से भरे या बंद रास्तों से गुजरने की अनुमति न दी जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बंद किए गए रास्तों का उपयोग न करें और नदियों या पानी से भरे क्षेत्रों में जाने का प्रयास बिल्कुल न करें। पुलिस ने नागरिकों से केवल सरकारी सूचना और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों पर ही भरोसा करने तथा अफवाहों से दूर रहने की भी अपील की है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने पेश किया पेपर लीक विरोधी बिल, स्पीकर बोले- 'ये सुधार का प्रथम कदम'

लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने पेश किया पेपर लीक विरोधी बिल, स्पीकर बोले- 'ये सुधार का प्रथम कदम'

गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं, गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में उतारें : योगी आदित्यनाथ

गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं, गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में उतारें : योगी आदित्यनाथ

बिहार बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों पर AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित

बिहार बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों पर AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित

परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः मुख्यमंत्री योगी

परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः मुख्यमंत्री योगी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: वेटलिफ्टिंग में भारत का जलवा, ओम बिरला ने खिलाड़ियों की तारीफ़ करते हुए सदन की ओर से दी बधाई

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: वेटलिफ्टिंग में भारत का जलवा, ओम बिरला ने खिलाड़ियों की तारीफ़ करते हुए सदन की ओर से दी बधाई

केंद्र सरकार की टीम ने आंध्र प्रदेश में तंबाकू उत्पादकों की मदद के लिए दौरा किया

केंद्र सरकार की टीम ने आंध्र प्रदेश में तंबाकू उत्पादकों की मदद के लिए दौरा किया

CRPF 88वां स्थापना दिवस: सीएम योगी समेत तमाम मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

CRPF 88वां स्थापना दिवस: सीएम योगी समेत तमाम मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

सदाचारी मनुष्य समाज में प्रतिष्ठा और सज्जनों का आदर प्राप्त करता है: पीएम मोदी

सदाचारी मनुष्य समाज में प्रतिष्ठा और सज्जनों का आदर प्राप्त करता है: पीएम मोदी

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से सीमावर्ती गांवों को मिल रही नई पहचान: पीएम मोदी

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से सीमावर्ती गांवों को मिल रही नई पहचान: पीएम मोदी

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर राष्ट्र ने किया नमन, ओम बिरला और अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर राष्ट्र ने किया नमन, ओम बिरला और अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि