Thursday, April 16, 2026
BREAKING
अंबाला छावनी बनेगा एयर कनेक्टिविटी हब, ऑफ-एयरपोर्ट कार्गाे टर्मिनल की भी तैयारी : अनिल विज भाजपा परिसीमन के जरिए सत्ता को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही है : कुमारी सैलजा हर नागरिक की भागीदारी से ही सफल होगी जनगणना-2027 : नायब सिंह सैनी राह चलते अचानक किसी की हत्या का कोई तुक नहीं, पीड़ित परिजनों की शंकाएं दूर करे सरकार अनुराग शर्मा ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ, हिमाचल के मुद्दों को उठाने का संकल्प टीबी मुक्त 133 पंचायतों को गोल्ड, 233 को सिल्वर स्टेट्स, हिमाचल में 1052 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित, कांगड़ा जिला की सबसे ज्यादा 287 ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा भारतीय एकता मंच ने जरूरतमंद बच्चों के बीच बांटी शिक्षा सामग्री, समाज सेवा का निभाया संकल्प”.... विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों काबू किया गया कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने सरना दाना मंडी (राजन की मंडी) में गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू करवाई

मनोरंजन

'गिन्नी वेड्स सनी 2' का 'तुमपे ही प्यार आ गया' गाना रिलीज, अविनाश तिवारी ने बताया, 'धीरे-धीरे दिल में उतरने वाला इश्क'

15 अप्रैल, 2026 12:01 PM

मुंबई : बॉलीवुड में रोमांटिक गानों का अपना एक अलग ही जादू होता है। कुछ गाने ऐसे होते हैं, जो पहली बार में ही दिल को छू लेते हैं। इसी तरह का एक नया रोमांटिक गाना इन दिनों काफी चर्चा में है, जो आने वाली फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' का हिस्सा है। इस गाने का नाम 'तुमपे ही प्यार आ गया' है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे अभिनेता अविनाश तिवारी ने गाने को 'धीरे-धीरे बढ़ने वाला इश्क' करार दिया। उन्होंने कहा, ''यह गाना ऐसा है, जो धीरे-धीरे लोगों को पसंद आएगा। यह कोई तुरंत असर करने वाला गाना नहीं है, बल्कि इसे महसूस करने में थोड़ा समय लगता है। लेकिन एक बार जब यह गाना दिल में बस जाता है, तो फिर इसे भूलना मुश्किल है।''


उन्होंने कहा, "गाने की खासियत इसके भाव और कहानी में छिपी है। 'तुमपे ही प्यार आ गया' एक सॉफ्ट और रोमांटिक गाना है, जो दोस्ती से प्यार बनने के सफर को बहुत ही खूबसूरती से दिखाता है। यह उन लोगों के लिए खास है, जिनकी लव स्टोरी दोस्ती से शुरू हुई और धीरे-धीरे गहरी होती गई। गाने के बोल और धुन दोनों मिलकर एक ऐसा माहौल बनाते हैं, जो सुनने वाले को अपने ही पुराने रिश्तों और यादों में ले जाता है।"


अविनाश तिवारी ने कहा, ''इस गाने की सबसे बड़ी ताकत इसके बोल हैं, जिसे मशहूर गायक सोनू निगम ने अपनी आवाज दी है। उनकी आवाज ने इस गाने के जादू को और भी बढ़ा दिया है।''
इस गाने का संगीत सुशांत-शंकर की जोड़ी ने मिलकर तैयार किया, जबकि इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। गाने को लेकर फिल्म की एक्ट्रेस मेधा शंकर ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, "जब मैंने पहली बार यह गाना सुना, तो मैं लिरिक्स में कहीं खो सी गई थी। यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि प्यार के अलग-अलग रंगों को दिखाने वाला एक अनुभव है।"


फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' की बात करें तो इसे जी स्टूडियोज और साउंड्रिया प्रोडक्शन ने मिलकर बनाया है। फिल्म के निर्माता विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल हैं, जबकि इसका निर्देशन प्रशांत झा ने किया है।
यह फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अरिजीत सिंह की फैन बनीं निकिता गांधी, कहा- 'उनके सफर से मैंने बहुत कुछ सीखा है'

अरिजीत सिंह की फैन बनीं निकिता गांधी, कहा- 'उनके सफर से मैंने बहुत कुछ सीखा है'

मुझे उम्मीद नहीं थी कि मिंटू के किरदार के इतने अलग पहलू देखने को मिलेंगे : अंजुम बत्रा

मुझे उम्मीद नहीं थी कि मिंटू के किरदार के इतने अलग पहलू देखने को मिलेंगे : अंजुम बत्रा

'रामायण' की यूनिवर्सल अपील पर बोले यश:

'रामायण' की यूनिवर्सल अपील पर बोले यश: "यह कहानी सीमाओं और संस्कृतियों से परे है"

जंगल में अपना कचरा नहीं, अपनी यादें छोड़ें : रणदीप हुड्डा

जंगल में अपना कचरा नहीं, अपनी यादें छोड़ें : रणदीप हुड्डा

खाने का प्यार और दोस्ती का तड़का, विनय पाठक ने बताया 'एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा' का अनुभव

खाने का प्यार और दोस्ती का तड़का, विनय पाठक ने बताया 'एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा' का अनुभव

'चिरैया' की सफलता से गदगद हुईं दिव्या दत्ता, सोशल मीडिया पर फैंस का जताया आभार

'चिरैया' की सफलता से गदगद हुईं दिव्या दत्ता, सोशल मीडिया पर फैंस का जताया आभार

आत्मविश्वास से बड़ा कोई स्टाइल नहीं: अनुपम खेर

आत्मविश्वास से बड़ा कोई स्टाइल नहीं: अनुपम खेर

‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट ने World Wide कमाए 3000 करोड़

‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट ने World Wide कमाए 3000 करोड़

सुनील शेट्टी ने की अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की तारीफ, फिल्म को बताया जबरदस्त ‘स्पूकी लाफ-रयॉट’

सुनील शेट्टी ने की अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की तारीफ, फिल्म को बताया जबरदस्त ‘स्पूकी लाफ-रयॉट’

इतिहास के बंद पन्ने खोलने आ रहे हैं संजय दत्त, ‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज

इतिहास के बंद पन्ने खोलने आ रहे हैं संजय दत्त, ‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज