Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

गाड़ी की छत पर सैलानी मचा रहे थे हुड़दंग, मनाली पुलिस ने काटा 7500 का चालान

29 मई, 2026 07:45 PM

कुल्लू : जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में राजस्थान के सैलानियों के द्वारा गाड़ी की छत पर हुड़दंग मचाने के मामले में मनाली पुलिस की टीम ने 7500 रुपए का चालान किया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बीते कुछ दिनों से कीरतपुर मनाली सडक़ मार्ग पर सैलानियों के द्वारा हुड़दंग मचाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। बीते दिन ही हनोगी टनल में सैलानियों की आपस में झड़प भी हुई। ऐसे में जहां इन दिनों पहाड़ों पर सैलानियों का आना जारी है, तो वहीं उनके द्वारा नियमों की भी उल्लंघना की जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को मनाली मालरोड के समीप कुछ सैलानी गाड़ी की छत पर सफर कर रहे थे और शोर शराबा मचा रहे थे। ऐसे में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें जब समझने की कोशिश की गई, तो वह लोग उल्टा पुलिस से ही उलझ पड़े। गाड़ी में कुछ निहंग सिख भी सवार थे। मामले की गंभीरता को समझते हुए मनाली थाना प्रभारी मनीष भी मौके पर पहुंचे। ऐसे में काफी देर तक पुलिस और सैलानियों के बीच बहस बाजी होती रही। सैलानी भी अपनी गलती मानने को तैयार नहीं थे, जिसके चलते मनाली पुलिस द्वारा उनका 7500 रुपए का चालान किया गया और चेतावनी दी गई कि अगर उन्होंने दोबारा नियमों की उल्लंघना की, तो उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल मिलाई जाएगी। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि गाड़ी की छत पर सैलानियों के द्वारा शोर शराबा किया जा रहा था, जिसके चलते उनका चालान काटा गया है। इसके अलावा जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात है और नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना