Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

गलती सरकार की और खामियाजा भुगत रहे हैं किसान:कुमारी सैलजा

04 अक्टूबर, 2023 04:34 PM

चंडीगढ़,// सिरसा (सतीश बंसल) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार खरीफ फसलों की खरीद के मामले में बुरी तरह फेल साबित हुई है। धान की बिक्री के 08 दिन बाद भी किसानों को फसल का भुगतान नहीं किया गया है। बाजरे की एमएसपी पर खरीद भी शुरू नहीं हो सकी है। फसलों की खरीद को लेकर सरकार ने जो गलतियां खुद की है उनका खामियाजा अब किसानों को भुगतना पड़ रहा है। सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।
मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश सरकार जब 25 सितंबर से धान खरीद करने का फैसला ले चुकी थी, तो फिर मंडियों में उसी हिसाब से तैयारी क्यों नहीं की गई यानी सरकार ने किसानों को गुमराह करते हुए बिना तैयारी के ही धान खरीद की तिथि की घोषणा कर दी किसान-आढ़ती को परेशान करने के लिए फुलप्रूफ इंतजाम नहीं किए गए। खरीद की शुरुआत के 08 दिन में ही मंडियों में की गई व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि धान बेच कर जा चुके किसानों के खातों में अभी तक रुपये भी नहीं डाले गए हैं, जबकि सरकार ने दावा किया था कि 48 घंटे में बैंक खाते में रुपये पहुंच जाएंगे। इससे किसानों के प्रति सरकार की सोच और नीयत का पता चलता है। उन्होंने कहा कि जुमलो वाली सरकार केवल घोषणा ही करना जानती है, सही समय पर कभी भी अमल नहीं किया गया।
कुमारी सैलजा ने कहा कि जब बाजरे की एमएसपी पर सरकारी खरीद 01 अक्टूबर से शुरू होनी थी, फिर पहले ही दिन 06 जिलों में एक भी दाना नहीं खरीदा गया। सरकार को बाजरा उत्पादकों को कम दाम मिलने से हो रहे घाटे की भरपाई के लिए आगे आना चाहिए। इसके साथ ही मंडियों से उठान में तेजी लानी चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 25 सितंबर से धान की खरीद शुरू करने वाली भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार अभी तक जिलों में धान की खरीद पॉलिसी भी नहीं भेज पाई है। जबकि इसकी वजह से मंडियों में तैनात अधिकारी व कर्मचारी भी परेशान हैं। पहले ही फसल में नुकसान से परेशान किसान अब मंडियों में पहुंच कर खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि बाजरे के एक-एक दाने की खरीद की जाए। किसी भी किसान का बाजरा बिना खरीद के उसके घर पर न रहे। प्रदेश सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए फसल खरीद के इस तरह के इंतजाम करने चाहिए, ताकि किसानों को किसी तरह की दिक्कत न हो।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका