Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

गरीब कल्याण मोदी और नायब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: डा. अर्चना गुप्ता

09 जून, 2026 08:51 PM

चंडीगढ़ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में प्रकोष्ठों एवं विभागों के संयोजकों, सह-संयोजकों तथा कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने संगठन की मजबूती, मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, पार्टी विस्तार तथा मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर होने वाले आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया तथा विभाग व प्रकोष्टों के प्रदेश प्रभारी पवन सैनी मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष जनसेवा, सुशासन, विकास और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय के रूप में इतिहास में दर्ज हुए हैं। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत ने विश्व पटल पर अपनी एक नई और सशक्त पहचान बनाई है। यह कालखंड विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहा है, जिसने देश की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य किया है। उन्होंने हरियाणा में नायब सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य कर रही है। सरकार की नीतियों और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मोदी और नायब सरकार के विकास के कार्यों और कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।
डा. गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार ने कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है। मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे निर्णयों ने महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाया है। आज महिलाएं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।


उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए गए हैं। स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया जैसी योजनाओं ने लाखों युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है। आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनकर उभरा है और युवा देश के विकास के प्रमुख भागीदार बने हैं।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मोदी सरकार ने कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल बीमा योजना जैसे अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गरीब कल्याण सरकार की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों परिवारों को पक्के घर मिले हैं। आयुष्मान भारत योजना ने गरीब परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।


डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 21 जून तक चलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि 8 जून से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव, शहर-शहर और घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे तथा केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देंगे। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक और सेवा गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।


डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाए। इसके अलावा स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा ताकि समाज में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़े।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रत्येक मंडल स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया। बैठक में डा. अर्चना गुप्ता ने संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने तथा आगामी अभियानों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण और सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित