Friday, July 10, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

खेल

खेल जगत से आई बड़ी खबर: पूर्व क्रिकेट कप्तान को गिरफ्तार करने के आदेश जारी, विदेश यात्रा पर भी लगाया बैन

16 दिसंबर, 2025 01:16 PM

श्रीलंका की राजनीति और खेल जगत से जुड़ा एक बड़ा नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। पूर्व क्रिकेट कप्तान और पूर्व मंत्री अरजुन रणतुंगा पर सरकारी तेल कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोपों की जांच तेज हो गई है। देश की रिश्वत और भ्रष्टाचार जांच एजेंसी ने अदालत को सूचित किया है कि रणतुंगा को संदिग्ध के रूप में गिरफ्तार कर पेश करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

श्रीलंका की भ्रष्टाचार या रिश्वत के आरोपों की जांच आयोग (CIABOC) ने सोमवार को कोलंबो के मुख्य मजिस्ट्रेट न्यायालय को बताया कि सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (CPC) में ईंधन खरीद से जुड़े फैसलों के कारण लगभग 800 मिलियन श्रीलंकाई रुपये का कथित नुकसान हुआ। यह नुकसान उस समय हुआ जब दीर्घकालिक ईंधन टेंडर रद्द कर महंगे दामों पर स्पॉट टेंडर लागू किए गए।

आयोग की ओर से पेश हुईं सहायक निदेशक (कानूनी) अनुषा सम्मंथप्पेरुमा ने अदालत को बताया कि वर्ष 2017–2018 के लिए प्रस्तावित तीन दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति टेंडर रद्द किए गए थे। इसके बाद लिए गए निर्णयों के कारण निगम को गंभीर वित्तीय क्षति उठानी पड़ी। इसी आधार पर CPC के पूर्व चेयरमैन धम्मिका रणतुंगा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है।

क्रिकेट जगत में हड़कंप! 4 भारतीय खिलाड़ियों पर मैच फिक्सिंग का आरोप, बोर्ड ने किया सस्पेंड
अदालत को यह भी बताया गया कि धम्मिका रणतुंगा को इस मामले में पहला संदिग्ध, जबकि तत्कालीन पेट्रोलियम संसाधन विकास मंत्री अरजुन रणतुंगा को दूसरा संदिग्ध नामित किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि दोनों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है, हालांकि अरजुन रणतुंगा फिलहाल विदेश में होने के कारण सोमवार को अदालत में पेश नहीं किए जा सके।

जांच एजेंसी ने अदालत से अनुरोध किया कि चल रही जांच को देखते हुए संदिग्ध को रिमांड पर रखने का आदेश दिया जाए। वहीं, अरजुन रणतुंगा की ओर से पेश हुए प्रेसिडेंट्स काउंसल सालीया पीयरिस ने दलील दी कि उनके मुवक्किल जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं और उन्हें उपयुक्त शर्तों पर जमानत दी जानी चाहिए।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मुख्य मजिस्ट्रेट ने धम्मिका रणतुंगा को दो जमानतदारों पर 10–10 लाख रुपये की जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। साथ ही, अदालत ने उन पर विदेश यात्रा प्रतिबंध भी लगा दिया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा