Sunday, September 06, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

मनोरंजन

खाने का प्यार और दोस्ती का तड़का, विनय पाठक ने बताया 'एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा' का अनुभव

15 अप्रैल, 2026 12:03 PM

मुंबई : मनोरंजन की दुनिया में कई बार ऐसी फिल्में आती हैं, जो कलाकारों के बीच की असली दोस्ती और तालमेल की वजह से खास बन जाती हैं। ऐसी ही एक फिल्म इन दिनों चर्चा में है, जिसका नाम है 'एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा'। इस फिल्म को दर्शको की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेता विनय पाठक ने आईएएनएस से अपने अनुभव साझा किए। विनय पाठक ने कहा, ''मेरे और मेरे करीबी दोस्तों रणवीर शौरी और रजत कपूर के बीच एक खास चीज है, जो हमें हमेशा जोड़कर रखती है, और वह है खाने को लेकर प्यार। जब हम तीनों साथ बैठते हैं, तो हमारे लिए खाना ही सबसे बड़ा 'सिनेमा' बन जाता है। हम कैमरे या शूटिंग की चिंता नहीं करते, बल्कि खाने और बातचीत का पूरा आनंद लेते हैं। मैं शाकाहारी हूं, जबकि मेरे दोस्त नॉन-वेजिटेरियन हैं। इसके बावजूद, खाने के प्रति हमारा जुनून एक समान है। चाहे कहीं भी जाएं या किसी भी स्थिति में हों, खाने के लिए उनका प्यार कभी कम नहीं हुआ। यही छोटी-छोटी चीजें हमारी दोस्ती को मजबूत बनाती हैं, हमें एक-दूसरे के करीब लाती हैं।'' जब आईएएनएस ने विनय पाठक से उनकी फिल्म में निभाए गए किरदार के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, ''यह कहना सही नहीं होगा कि फिल्म पूरी तरह मेरे किरदार पर टिकी है। कोई भी अच्छी फिल्म सिर्फ एक कलाकार के दम पर नहीं चलती, बल्कि यह सभी के मिलकर किए गए काम का नतीजा होती है।''

उन्होंने फिल्म की असली ताकत के बारे में बात करते हुए कहा, ''इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी शानदार कहानी और बेहतरीन डायलॉग्स हैं। निर्देशक रजत कपूर ने फिल्म के हर पहलू को बहुत संतुलित तरीके से संभाला है। वह सुनिश्चित करते हैं कि हर कलाकार को अपनी जगह मिले और सभी मिलकर एक मजबूत कहानी पेश करें।''

विनय पाठक ने कहा, ''इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत यही है कि इसमें सभी कलाकार मिलकर काम कर रहे हैं। जब सभी किरदार एक साथ आते हैं, तो वे एक मजबूत यूनिट बन जाते हैं, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखती है।''

उन्होंने कहा, ''जब कोई फिल्म दर्शकों को अपने साथ जोड़ लेती है और उन्हें कहानी में डूबा देती है, तो वह फिल्म सफल मानी जाती है। 'एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा' भी इसी तरह की फिल्म है, जो अपने किरदारों और उनकी आपसी केमिस्ट्री के जरिए दर्शकों पर गहरा असर छोड़ती है।''
'एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा' डिजिटल प्लेटफॉर्म जी5 पर हिंदी में उपलब्ध है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री