Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

सेहत

खांसी या दमा की समस्या से हैं परेशान, इस आयुर्वेदिक औषधि से मिलेगा आराम

30 अक्टूबर, 2025 04:54 PM

नई दिल्ली : आज के आधुनिक जीवन में बढ़ते प्रदूषण के कारण खांसी और दमा जैसी सांस की समस्याएं बहुत आम हो गई हैं। ऐसे में प्राकृतिक औषधि का प्रयोग करना काफी लाभदायक हो सकता है। ऐसी ही एक जड़ी-बूटी है कण्टकारी, जिसे आमतौर पर भटकटैया या कंटेरी भी कहा जाता है।

यह एक कांटेदार पौधा है, जो पूरे भारत में आसानी से पाया जाता है।

आयुर्वेद में कण्टकारी को कासहर औषधि कहा गया है, जो खांसी शांत करती है। यह दशमूल औषधियों का भी हिस्सा है और फेफड़ों की सफाई, कफ पतला करने और श्वसन तंत्र को मजबूत करने में मदद करती है।

चरक संहिता में भी कण्टकारी का उल्लेख मिलता है। यह हल्की, कड़वी और तीखी होती है तथा कफ-वात दोष को शांत करती है। कण्टकारी का उपयोग खांसी, दमा, गले की खराश, सर्दी-जुकाम और ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियों में किया जाता है। यह बलगम को पतला करके बाहर निकालती है, जिससे सांस लेने में आसानी होती है। इसके फलों का काढ़ा गले की सूजन और जलन को कम करता है।

आयुर्वेदिक नुस्खों में इसका प्रयोग काढ़ा, अर्क या चूर्ण के रूप में किया जाता है। अगर आप पुरानी सूखी खांसी से परेशान हैं, तो कण्टकारी चूर्ण और शहद का मिश्रण सुबह-शाम लेना फायदेमंद रहता है।

इसके अलावा, आयुर्वेदिक औषधि दुकानों पर मिलने वाला कण्टकारी अर्क या सिरप भी नियमित सेवन से श्वसन तंत्र को मजबूत करता है।

वैज्ञानिक दृष्टि से भी देखा जाए तो आधुनिक शोध बताते हैं कि कण्टकारी में अस्थमारोधी, कफ निस्सारक, सूजनरोधी और रोगाणुरोधी गुण पाए जाते हैं। यह फेफड़ों की सूजन को कम करता है और सांस की नलियों को खोलता है।

कण्टकारी के साथ अगर आप वासा, तुलसी, यष्टिमधु और पिप्पली जैसी जड़ी-बूटियां भी लेते हैं, तो इसका असर कई गुना बढ़ जाता है।

हालांकि, गर्भवती महिलाएं इसे केवल वैद्य की सलाह से ही लें और बच्चों को आधी मात्रा ही दें। ज्यादा मात्रा में सेवन से जलन या पित्त बढ़ सकता है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर