Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
लगातार दूसरे दिन हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स में 850 अंकों की बढ़त पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों के बीच कीमती धातुओं ने पकड़ी रफ्तार, सोना 3 प्रतिशत उछला तो चांदी में 5 प्रतिशत की तेजी पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी और हुमायूं कबीर साथ आए, कहा-कभी नहीं टूटेगा यह गठबंधन राहुल गांधी की सर्वदलीय बैठक से दूरी पर मनीषा कायंदे का तंज, कहा-नेता प्रतिपक्ष बदलने की जरूरत बिहार में पुलिसतंत्र पूरी तरह फेल, सरकार का इकबाल खत्म : तेजस्वी यादव कांग्रेस को शनिवार तक 24 अकबर रोड मुख्यालय खाली करने का नोटिस, पार्टी ने आवाज दबाने का लगाया आरोप मध्यस्थता की पेशकश के बावजूद ईरान का पाकिस्तान को झटका: सेलेन जहाज होर्मुज से लौटाया मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया 'अपनी ही फिल्मों पर नहीं आती हंसी', प्रियदर्शन बोले- कॉमेडी बनाना सबसे मुश्किल काम

चंडीगढ़

खरड़ में पुलिस टीम पर हमला:ट्रैक्टर पर तेज म्यूजिक बजा हुल्लड़बाजी कर रहे थे युवक, रोकने पर किया अटैक, 2 गिरफ्तार

25 जनवरी, 2023 08:07 PM

पंजाब के खरड़(सदर) पुलिस स्टेशन के SHO पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। SHO, SI भगतवीर सिंह ने मामले में शिकायत दी थी। देर रात यह वारदात हुई थी। पुलिस ने मामले में अर्शदीप और मनिंदरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है।

दोनों चंदो गोबिंदगढ़, खरड़ के निवासी हैं। जानकारी के मुताबिक इस वारदात में करीब दर्जन भर आरोपी शामिल थे। पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान उन्होंने हमला किया था। थाना SHO और उनकी टीम गांव देसुमाजरा से थाने की तरफ जा रही थी तो रात 12:15 रास्ते में ट्रैक्टर में तेज म्यूजिक बजा हुल्लड़ करते युवकों को देखा।

आरोपियों ने शराब पी रखी थी
SHO ने बताया कि युवकों ने शराब पी रखी थी। जब उन्होंने रोकने की कोशिश की तो दोनों ने बहस शुरू कर दी और अपने दोस्तों को बुला लिया। दो कारों में उनके साथी पहुंचे। इनमें से एक ने SHO और उनकी टीम पर तेजधार हथियार से हमला किया। SHO के PSO ने बीच-बचाव किया। SHO पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया गया।

इन धाराओं में केस दर्ज हुआ है
पुलिस ने अर्शदीप सिंह, मनिंदरजीत सिंह, परमवीर सिंह, हरमिंदर सिंह, हर्षदीप सिंह और हरप्रीत सिंह समेत इनके 3 से 4 अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनके खिलाफ IPC की धारा 353(सरकारी कर्मी की ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के मकसद से उस पर हमला करना), 186(सरकारी कर्मी की ड्यूटी में बाधा पहुंचाना), 148(जानलेवा हथियारों के साथ दंगा करना), 149(किसी एक उद्देश्य के लिए गैरकानूनी रूप से जुटना) लगाई गई है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान