Monday, July 06, 2026
BREAKING
वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा एफआईआई ने जून के आखिरी पखवाड़े में फाइनेंशियल सर्विसेज और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर्स पर लगाया दांव सोने की सपाट शुरुआत, चांदी का दाम करीब आधा प्रतिशत बढ़ा वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया फीफा वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, रोमांचक मुकाबले में मेक्सिको को 3-2 से हराया होप-ग्रीव्स की साझेदारी ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, कैरेबियाई टीम के नाम रहा एंटिगुआ टेस्ट का तीसरा दिन यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा, लेकिन उम्मीद है स्पेन के खिलाफ मुकाबला अंतिम नहीं होगा: रोनाल्डो पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’ बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय

खरगे का PM मोदी पर बड़ा हमला, कहा- 'भ्रष्ट शासन' की उल्टी गिनती बिहार से होगी शुरू

24 सितंबर, 2025 07:20 PM

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कथित "वोट चोरी" और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव देश के लिए मील का पत्थर साबित होगा तथा यहीं से नरेन्द्र मोदी सरकार के "भ्रष्ट शासन" की उलटी गिनती" और अंत की शुरुआत होगी। उन्होंने पार्टी की विस्तारित कार्य समिति की बैठक में दिए अपने संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताजा बयानों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष किया और कहा ‘‘ प्रधानमंत्री जिनको “मेरे दोस्त” बताकर ढिंढोरा पीटते हैं, वही दोस्त आज भारत को अनेकों संकट में डाल रहे हैं।''

स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार कांग्रेस कार्य समिति की बैठक बिहार में हो रही है। राज्य में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। खरगे ने कहा, "2025 का विधानसभा चुनाव न सिर्फ बिहार के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यहीं से मोदी सरकार के भ्रष्ट शासन की उलटी गिनती और अंत की शुरुआत होगी। " उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की आंतरिक कलह अब खुलकर सामने आ गयी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने यह दावा भी किया, "नीतीश कुमार को भाजपा ने मानसिक रूप से सेवानिवृत्त कर दिया है। भाजपा अब उन्हें बोझ मानने लगी है।"

खरगे ने कथित "वोट चोरी" का उल्लेख करते हुए कहा कि जब मतदाता सूचियों से आधिकारिक रूप से छेड़छाड़ की जा रही है तो आवश्यक है कि लोकतंत्र की जननी बिहार में अपनी विस्तारित कार्य समिति की बैठक के माध्यम से देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाए रखने की अपनी प्रतिज्ञा को पुनः दोहराया जाए। उन्होंने कहा ‘‘ठीक 85 साल पहले कांग्रेस के रामगढ़ अधिवेशन में पहली बार संविधान सभा का प्रस्ताव आया था। महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, बाबासाहेब आंबेडकर एवं संविधान सभा के सदस्यों ने मिलकर देश के नागरिकों को “एक व्यक्ति - एक वोट” का अधिकार दिया।"

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव लोकतंत्र का आधार हैं। खरगे ने दावा किया कि आज निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर ही गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा, "विभिन्न राज्यों में खुलासे हुए हैं। आयोग उन सवालों के जवाब देने के बजाय हम से हलफनामा मांग रहा हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि बिहार की ही तर्ज पर अब देश भर में लाखों लोगों के वोट काटने की साजिश रची जा रही है।

उन्होंने कहा, "वोट चोरी का मतलब है- दलित, आदिवासी, पिछड़ा, अति-पिछड़ा, अल्पसंख्यक, कमजोर और गरीब के राशन की चोरी, पेंशन चोरी, दवाई चोरी, बच्चों की छात्रवृत्ति और परीक्षा की चोरी। ‘वोटर अधिकार यात्रा' की वजह से बिहार की जनता में इसके बारे में जागरूकता फैली और लोग खुलकर राहुल गांधी के समर्थन में आए।'' उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि मोदी सरकार के साथ-साथ अन्य राज्यों की भाजपा सरकारें भी धार्मिक ध्रुवीकरण और सांप्रदायिक भावनाओं को उकसाने के मौके तलाशती रहती हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

भारतीय नौसेना के जहाजों ने सिंगापुर का सफल दौरा किया, समुद्री सहयोग को मिली मजबूती

भारतीय नौसेना के जहाजों ने सिंगापुर का सफल दौरा किया, समुद्री सहयोग को मिली मजबूती

कोलकाता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

कोलकाता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

प्रधानमंत्री मोदी की इंडोनेशिया यात्रा से तकनीक और नीति सहयोग को मिलेगा नया आयाम

प्रधानमंत्री मोदी की इंडोनेशिया यात्रा से तकनीक और नीति सहयोग को मिलेगा नया आयाम